खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया मुनिकीरेती स्थित पूर्णानंद खेल स्टेडियम का स्थलीय निरीक्षण, स्टेडियम में फैली अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी।

0
IMG-20220707-WA0205
Spread the love

जिला खेल अधिकारी को दिए  स्टेडियम में फैली अव्यवस्थाओं को दूर करने के निर्देश

*
शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210438343,9771609900
मुनिकीरेती,टिहरी 7 जुलाई 2022।खेल मंत्री रेखा आर्या ने टिहरी जिले के मुनिकीरेती में स्थित पूर्णानंद स्टेडियम का स्थलीय निरीक्षण किया।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने उप क्रीड़ा अधिकारी ऋतु जैन से स्टेडियम में संचालित किए जा रहे खेलो के बारे में जानकारी प्राप्त की।निरीक्षण के दौरान खेल मंत्री रेखा आर्या ने स्टेडियम में फैली अव्यवस्थाओं पर नाराजगी व्यक्त की।

यह भी पढ़ें -  कोटद्वार आगमन पर विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण का भव्य स्वागत।

खेल मंत्री रेखा आर्या को उप क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में स्टेडियम में 8 प्रकार के खेल संचालित हो रहे हैं,वही उन्होंने स्टेडियम में मैदान के समतलीकरण का विषय भी उठाया।

खेल मंत्री ने कहा कि जल्द ही स्टेडियम के ग्राउंड को समतल किया जाएगा जिससे यहां खेलने वाले खिलाड़ियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े। मंत्री रेखा आर्या ने जिला खेल अधिकारी को निर्देशित किया कि जल्द ही निदेशालय को इस विषय से अवगत कराएं और समस्या को दूर किया जाए। साथ ही मंत्री ने कहा कि यहां पर बालिका खेल छात्रावास की जरूरत महसूस होती है जिसको लेकर सम्बंधित अधिकारियों से बात कर जल्द ही इसके ऊपर कार्य किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  लालढांग–चिल्लरखाल रोड पर उच्चतम न्यायालय का ऐतिहासिक निर्णय, 18 गाँवों को मिलेगा ऑल वेदर कनेक्टिविटी

खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि जिस तरह से स्टेडियम का रख रखाव किया जाना चाहिए था उसमें कुछ कमियां देखने को मिली हैं , चूंकि यहां पर सुबह से देर शाम तक खिलाड़ी खेलने को आते हैं और उन्हें इन अव्यवस्थाओं के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ता है जो कि बेहद चिंताजनक विषय है। खेल मंत्री ने कहा कि जल्द ही खेल स्टेडियम में व्यवस्थाएं बेहतर हो इसे लेकर जिला क्रीड़ा अधिकारी को निर्देशित किया गया है।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल से शिष्टाचार भेंट कर वर्ष 2027 में हरिद्वार में आयोजित होने वाले महाकुंभ की तैयारियों तथा नमामि गंगे से संबंधित परियोजनाओं पर विस्तृत चर्चा की।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page