महानगर कांग्रेस ने डीजीपी से किया मुलाकात।

0
IMG-20211222-WA0064
Spread the love

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लाल चंद शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसजनों के एक प्रतिनिधि मंडल नें पुलिस महानिदेशक के कार्यालय में उनसे मुलाकात कर कांग्रेस पार्टी के वरिश्ठ नेता एंव पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी , के खिलाफ लगाये गये चरित्र हनन की अभद्र टिप्पणियों वाले पोस्टर पर कार्रवाई कराये जानें की मांग की।

उन्होनें कहा देहरादून महानगर के कई ईलाकों में असामाजिक तत्वों द्वारा कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राश्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ चरित्र हनन की अभद्र टिप्पणियों वाले पोस्टर चिपकाये गये हैं।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल से शिष्टाचार भेंट कर वर्ष 2027 में हरिद्वार में आयोजित होने वाले महाकुंभ की तैयारियों तथा नमामि गंगे से संबंधित परियोजनाओं पर विस्तृत चर्चा की।

इस तरह की हरकतों से न केवल हमारे नेता की छवि धूमिल करनें का प्रयास किया जा रहा है अपितु राज्य का सौहार्दपूर्ण माहौल भी खराब किया जा रहा है।
उन्होनें कहा पूर्व में भी इसी प्रकार सोसल मीडिया के माध्यम से प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए कुछ लोगों द्वारा गाली गलौच युक्त टिप्पणी की गई जिसकी नामजद एंव लिखित शिकायत कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा की गई परंतु उस पर भी कार्रवाई नहीें हो पायी।

यह भी पढ़ें -  कुंभ मेला 2027 की तैयारियों की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा।

उन्होनें कहा कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पर की गई अभद्र टिप्पणी से कार्यकर्ताओं के सम्मान को ठेस पंहुची है।
उन्होनें कहा असामाजिक तत्वों द्वारा किया गया यह कृत्य अपराधिक कृत्य है, उपरोक्त प्रकरण में उचित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाये। साथ ही उन्होंनें कहा की यदी उक्त मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गयी तो कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतर कर आन्दोलन को मजबूर होंगे।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रदान की ₹ 257 करोड की वित्तीय स्वीकृति

इस दौरान पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल, पूर्व विधायक राजकुमार, नीनू सहगल, राजीव पुंज, अर्जुन सोनकर, नागेष रतूड़ी, आषीश रतूड़ी, आकाष राणा, आदी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page