दिल्ली एम्स के डायरेक्टर अपनी टीम के साथ कोटद्वार बेस हॉस्पिटल का करेंगे कायाकल्प।

0
IMG-20230305-WA0248
Spread the love

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।
कोटद्वार 5 मार्च 2023।
विधानसभा ऋतु खंडूरी भूषण ने दिल्ली एम्स के डॉक्टरों के साथ कोटद्वार बेस हॉस्पिटल में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए बेस हॉस्पिटल का निरक्षण कर डॉक्टरों की संयुक्त बैठक की।

आपको बता दे की विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण कोटद्वार बेस हॉस्पिटल की हालत को सुधारने के लिए दिल्ली एम्स की 12 स्पेसलिस्ट डॉक्टरों की टीम के साथ कोटद्वार के हॉस्पिटल में कैसे सुधार लाया जाए उसके लिए चिंतन मंथन कर रही है।

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने एम्स से आई डॉक्टरों की टीम के साथ सिद्धबली धाम जाकर बाबा सिद्धबाली जी के दर्शन किए।

यह भी पढ़ें -  कोटद्वार आगमन पर विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण का भव्य स्वागत।

ऋतु खंडूरी भूषण ने कहा की बाबा सिद्धबली के अश्रीवाद से हम कोटद्वार के बेस हॉस्पिटल की स्वास्थ स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करेंगे।

रविवार सुबह विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने दिल्ली एम्स की टीम के साथ कोटद्वार बेस हॉस्पिटल का निरक्षण किया।

इस दौरान दिल्ली एम्स के डायरेक्टर डॉ एम श्रीनिवास ने हॉस्पिटल के सीएमएस के साथ हॉस्पिटल की लैब सहित विभिन्न कक्ष का मुयाना किया।
विधानसभा अध्यक्ष ने कोटद्वार बेस हॉस्पिटल के स्टाफ और दिल्ली एम्स टीम की संयुक्त बैठक की जिसमे कोटद्वार की स्वास्थ व्यवस्था को बेहतर करने के लिए चिंतन मंथन हुआ।
इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने कहा की दिल्ली एम्स से आई डॉक्टर्स की टीम हॉस्पिटल की स्वास्थ्य व्यवस्था को और बेहतर कैसे कर सकते है उस विषय में चिंतन मंथन हुआ।

यह भी पढ़ें -  परिवहन सुधारों में उत्तराखण्ड को बड़ी उपलब्धि, केन्द्र से ₹125 करोड़ की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत

उन्होंने कहा की बेस हॉस्पिटल में डॉक्टरों की कमी है जिसको लेकर हम एनएचएम के माध्यम से स्टाफ की भर्ती की जायेगी। एम्स की टीम बेस हॉस्पिटल के साथ टेलीमेडिसिन की माध्यम से हो या अन्य माध्यम से वो कोटद्वार हॉस्पिटल के साथ मिलकर कार्य करेंगे।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में विराट हिन्दू सम्मेलन में प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि यह मात्र एक सम्मेलन नहीं, बल्कि हिंदू समाज की चेतना, एकता और आत्मगौरव का महापर्व है।

दिल्ली एम्स के डायरेक्टर डॉक्टर एम श्रीनिवास ने बताया की वे कोटद्वार बेस हॉस्पिटल के साथ मिलके काम करेंगे और दिल्ली एम्स की ओर से उन्हें पूर्ण सहयोग करेंगे।

इस दौरान दिल्ली एम्स डायरेक्टर एम श्रीनिवास, कोटद्वार हॉस्पिटल सीएमएस डॉ भारद्वाज, डॉ विजयदीप,डॉ गरिमा,डॉ हेमांग, डॉ अजय,डॉ विजय कुमार, डॉ जोतसाना,डॉ अरविंद, डॉ सोमरंजन मलिक,डॉ प्रदीप,डॉ राजीव आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page