कांग्रेस चलायेगी “भारत जोड़ो” अभियान।

0
IMG-20220603-WA0054
Spread the love

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210438343,9771609900
राजधानी देहरादून में दो दिन चले नव संकल्प कार्यशाला के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने प्रेसवार्ता कर कार्यशाल में लिए गए निर्णयों को प्रेस के सामने रखा।पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि पार्टी पूरे प्रदेश में 9 अगस्त से भारत जोड़ों अभियान चलाएगी।इस अभियान में पार्टी 75 किलोमीटर की पद यात्रा करेगी।वही पार्टी के नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा की इस दौरान पूरे प्रदेश में कांग्रेस नजर आएगी साथ ही पदयात्रा के दौरान पार्टी के नेता किसी गरीब दलित के यहाँ सह भोज करेगें।पार्टी गरीब ,शोषितों को इस पद यात्रा के माध्यम से अपने साथ जोड़ेगी।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रदान की ₹ 257 करोड की वित्तीय स्वीकृति

वही चम्पावत उपचुनाव पर कांग्रेस के करारी हार के
बाद कांग्रेस के सभी दिग्गज नेताओं ने भाजपा पर गम्भीर आरोप लगाए औऱ सत्ता का दुरुपयोग कर चुनाव जीतने की बात कही, चंपावत उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी की करारी हार के बाद कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. कांग्रेस ने सरकारी महीनरी के भी दुरुपयोग के आरोप लगाए हैं।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि जो परिणाम आए हैं उसे स्वीकार करते हैं लेकिन इस चुनाव को मैं लोकतंत्र की हत्या के रूप में देखता हूं, वोटिंग के दौरान हमारे कई बूथों पर काग्रेस के अभिकर्ताओं को जाने नहीं दिया गय, साथ ही 2 घंटे तक कई जगहों पर बिजली बंद कर दी गई और सीसीटीवी कैमरे भी बंद कराकर एकतरफा वोटिंग कराई गई, उन्होंने कहा कि हम इसकी जांच की मांग करेंगे इसकी रिटायर्ड जज से जांच कराई जानी चाहिए।

यह भी पढ़ें -  पिछड़ा वर्ग आयोग की सख्ती, 7 मामलों में सुनवाई कर विभागों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश।
करन माहरा, प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी इसी तरह की बात दोहराई है उन्होंने कहा कि यह चुनाव थोपा गया चुनाव था, हरीश रावत ने कहा कि हमने अपने लोकतांत्रिक मर्यादा का पालन किया, उन्होंने कहा कि यह चुनाव लोकतांत्रिक मर्यादाओं के पालन को लेकर अगर होता तो सरकारी मशीनरी का इस तरह दुरुपयोग नहीं होता, उन्होंने भी इस चुनाव के रिजल्ट को स्वीकारते हुए कहा कि इसके लिए कांग्रेस को ही चिंतन करने की जरूरत नहीं है बल्कि जनता को भी सोचना चाहिए।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री ने कुंभ मेला हरिद्वार हेतु रु. 234.55 करोड़ की लागत से 34 महत्वपूर्ण कार्यों का किया शिलान्यास।
हरीश रावत,पूर्व मुख्यमंत्री

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने भी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बात को दोहराई,उन्होंने कहा कि यह चुनाव, चुनाव नहीं था,ये एक हारे हुए प्रत्याशी को दोबारा सीएम बनाकर फिर से चुनाव करवाना जनता के पैसे का दुरुपयोग है, चुनाव जीतने के लिए बीजेपी ने इसके लिए चंपावत में पूरी छावनी बना दी थी.

यशपाल आर्य,नेता प्रतिपक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page