कांग्रेस करेगी राज्य के 13 जनपदों में 11 जून से 14 जून तक नव संकल्प क्रियान्वयन कार्यशाला का आयोजन ।

0
IMG20220605123310
Spread the love

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210438343,9771609900
देहरादून 5 जून 2022।
कांग्रेस पार्टी राज्य के 13 जनपदों में 11 जून से 14 जून तक नव संकल्प क्रियान्वयन कार्यशाला आयोजन करेगी ।

इस आयोजन में जिले , ब्लॉक के जितने भी पार्टी के कमिटियों के सदस्य है वह इसमें भाग लेंगे।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री ने अपात्रों की पेंशन बन्द करते हुए दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने का किया अनुमोदन।

कांग्रेस पार्टी ने इस कार्यशाला के लिए अलग-अलग जनपदों के लिए पर्यवेक्षक की नियुक्ति की है जिनकी देखरेख में यह कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।

इस कार्यशाला में सम्मिलित पार्टी के पदाधिकारी गण अपने विचार रखेंगे की किस माध्यम से पार्टी को मजबूत किया जा सकता है साथ ही पार्टी 9 अगस्त से 15 अगस्त तक पूरे प्रदेश में भारत जोड़ो अभियान चलाएगी उसकी रूपरेखा भी इस कार्यशाला में तय की जाएगी।

यह भी पढ़ें -  परिवहन सुधारों में उत्तराखण्ड को बड़ी उपलब्धि, केन्द्र से ₹125 करोड़ की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत

पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि पार्टी लोगों को अपने साथ जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है और पार्टी को किस तरह से मजबूत किया जा सकता है इसको लेकर के कार्यशाला का आयोजन किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page