अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग को लेकर कांग्रेस ने दिया धरना।

0
IMG-20220928-WA0264
Spread the love

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210438343,9771609900

देहरादून 28 सितंबर 2022।
उत्तराखंड बेटी हत्याकांड में कांग्रेस ने देहरादून में गांधी पार्क के बाहर एक घंटे का मौन रखकर धरना दिया और मामले में सीबीआई जांच की मांग की।

इस प्रदर्शन में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा, पूर्व सीएम हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल सहित सामाजिक संस्थाओं और अन्य दलों के लोग भी शामिल रहे।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री ने कुंभ मेला हरिद्वार हेतु रु. 234.55 करोड़ की लागत से 34 महत्वपूर्ण कार्यों का किया शिलान्यास।

कांग्रेस ने हत्याकांड में साक्ष्यों को मिटाने का आरोप लगाया है। कांग्रेस का कहना है कि हत्याकांड में साक्ष्य मिटाने की साज़िश की गई है। आरोप हैं कि बहुत जल्दबाजी में सबूत नष्ट किये गये। कांग्रेस उस वीआईपी का नाम सार्वजनिक करने की मांग कर रही है जिसके लिए एक बेटी की बलि चढ़ा दी गई।

यह भी पढ़ें -  लालढांग–चिल्लरखाल रोड पर उच्चतम न्यायालय का ऐतिहासिक निर्णय, 18 गाँवों को मिलेगा ऑल वेदर कनेक्टिविटी

कांग्रेस इस पूरे मामले को लेकर सरकार पर हमलावर है और सीबीआई की जांच न्यायालय के जज की देखरेख में कराने की मांग कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page