मुख्यमंत्री ने भगवान हनुमान जी की पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

0
IMG-20220416-WA0046
Spread the love

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210438343,9771609900
देहरादून 16 अप्रैल 2022। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को श्री राम भक्त हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में भगवान हनुमान जी की पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में विराट हिन्दू सम्मेलन में प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि यह मात्र एक सम्मेलन नहीं, बल्कि हिंदू समाज की चेतना, एकता और आत्मगौरव का महापर्व है।

उन्होंने अपने परिवार के साथ सुंदरकांड का पाठ भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हनुमान जी वास्तव में भक्ति के पर्याय है, भगवान श्री राम के अधिकांश कार्य हनुमान जी के पुरुषार्थ से सिद्ध हुए हैं।

यह भी पढ़ें -  लालढांग–चिल्लरखाल रोड पर उच्चतम न्यायालय का ऐतिहासिक निर्णय, 18 गाँवों को मिलेगा ऑल वेदर कनेक्टिविटी

हनुमान जी बुद्धिमान, कर्तव्य परायणता तथा निस्वार्थ सेवा के प्रतिमूर्ति वह महान कर्मयोगी थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हनुमान जी दुनिया के ऐसे विलक्षण एवं ऐतिहासिक पात्र हैं जिन्होंने कठिन से कठिन जोखिम भरे कार्यों को अपने कर्म बल से संपन्न कराने का कार्य किया। तथा देवत्व को प्राप्त करते हुए स्वयं भगवान की स्थिति को प्राप्त हुए।

यह भी पढ़ें -  राज्य के दोनों मंडलों में होंगे उत्तराखण्ड अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण बहुउद्देशीय भवन/सामुदायिक भवन का निर्माण - मुख्यमंत्री ने दी सहमति।

मुख्यमंत्री ने कहा की वर्तमान में हनुमान जी के मूल्य एवं कार्यों की प्रासंगिकता और बढ़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page