मुख्यमंत्री ने सौंपा 50 लाख का चेक।

0
IMG-20221102-WA0101
Spread the love

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210438343,9771609900
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांस्टेबल स्वर्गीय प्रदीप कुमार की पत्नी दीपमाला को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में 50 लाख रुपए का चेक सौंपा।

यह चेक एचडीएफसी बैंक की ओर से कांस्टेबल स्वर्गीय प्रदीप कुमार की पत्नी को दिया गया। प्रदीप कुमार का वेतन अकाउंट एचडीएफसी बैंक में संचालित था, जबकि उनका कोई अंशदान भी नहीं कट रहा था।

यह भी पढ़ें -  भारी बारिश और ओलावृष्टि से नुकसान हुए किसानों के फसलों का नियमित मॉनिटरिंग कर जल्द भुगतान का कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को दिया निर्देश।

उधमसिंहनगर के निवासी कांस्टेबल प्रदीप कुमार विकासनगर क्षेत्राधिकारी कार्यालय में तैनात थे। 15 मई 2022 को उनकी दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीजीपी अशोक कुमार को निर्देश दिए कि कुछ ऐसी सुदृढ़ व्यवस्था की जाय कि ऐसी घटना होने पर जवानों के परिवारजनों को कुछ आर्थिक मदद मिल सके।

यह भी पढ़ें -  राधाकृष्ण मन्दिर में आयोजित श्री शिवमहापुराण कथा ज्ञान यज्ञ में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया प्रतिभाग।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, डीजीपी अशोक कुमार, सर्कल हेड एचडीएफसी बैंक बकुल सिक्का मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page