कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने विधानसभा अध्यक्ष से की शिष्टाचार भेंट।

0
Spread the love

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210438343,9771609900

देहरादून 4 अक्टूबर 2022। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण से उनके शासकीय आवास पर शिष्टाचार भेंट कर नवमी की शुभकामनाएं दी|

यह भी पढ़ें -  खराब प्रदर्शन करने वाले शाखा प्रबंधकों व कर्मचारियों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी जाये: श्री दिलीप जावलकर, सचिव को-ऑपरेटिव, उत्तराखंड शासन।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री के बीच प्रदेश के विकास से संबंधित विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तार से चर्चा वार्ता हुई ।

   इस मुलाकात के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने प्रदेश में प्रारंभ की गई हिमालय दर्शन हेली सेवा के लिए पर्यटन मंत्री का आभार व्यक्त किया| इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष ने अपनी विधानसभा क्षेत्र कोटद्वार में पर्यटन को बढ़ावा देने को लेकर विभिन्न विषयों पर वार्ता की। वहीं कण्वाश्रम का विकास और पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने पर भी बातचीत हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page