कैबिनेट मंत्री ने स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत हो रहे सड़क निर्माण कार्याें पर जतायाअसन्तोष ।

0
IMG-20220610-WA0059
Spread the love

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210438343,9771609900

देहरादून 10 जून 2022।
प्रदेश के वित्त/शहरी विकास/संसदीय कार्य मंत्री प्रेम चन्द अग्रवाल ने विधानसभा स्थित सभा कक्ष में अधिकारियों के साथ स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत हो रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की।

यह भी पढ़ें -  देहरादून: पथरिया पीर में सीवर लाइन कार्य का शिलान्यास, 9 हजार से अधिक लोगों को मिलेगा लाभ।

कैबिनेट मंत्री ने स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत हो रहे सड़क निर्माण कार्याें पर असन्तोष जताते हुए कार्यदायी संस्था और अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिये, साथ ही उन्होंने कहा कि आम जनमानस को स्मार्ट सिटी के कार्यों से किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

यह भी पढ़ें -  यूसीसी लागू होने के बाद उत्तराखंड में बीते एक साल में हलाला, बहुविवाह का एक भी केस नहीं,यूसीसीः समरसता और समानता का एक वर्ष।

कैबिनेट मंत्री ने स्मार्ट सिटी के कार्यों में तेजी लाने के साथ कहा कि हमारे लिए जनता का हित सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि जल्दी ही हम किसी निर्णायक स्थिति में पहुंचने का प्रयास करेंगे ताकि इन विकास कार्यों का लाभ जनता को मिल सके।

यह भी पढ़ें -  सूचना का अधिकार जन सशक्तिकरण और पारदर्शी शासन का मजबूत आधार- मुख्यमंत्री।

बैठक में जिलाधिकारी, देहरादून आर0 राजेश कुमार, सी॰जी॰एम॰, डी॰एस॰सी॰एल॰ पदम कुमार तथा अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page