प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर गर्भवती महिलाओं के लिए चलाई विशेष योजना।

0
IMG-20220918-WA0087
Spread the love

मानव सेवा परम धर्म के भाव से मनाया मोदी का जन्मदिन इस अस्पताल ने

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210438343,9771609900
देहरादून 17 सितंबर 2022।
पूरे देश भर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया अकेले राजधानी देहरादून में 50 से अधिक स्थानों पर ब्लड डोनेशन और मेडिकल कैंप आयोजित किए गए हरिद्वार रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भी विशाल भंडारा लगा कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सेलिब्रेट किया गया साथ ही अस्पताल द्वारा सैकड़ों की संख्या में मरीजों को मुफ्त परामर्श दिया गया।

अस्पताल के मैनेजिंग डायरेक्टर रणबीर सिंह चौहान ने बताया हमारे अस्पताल में 150 से अधिक मेडिकल स्टाफ कार्य करता है सभी के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के जन्मदिन पर कुछ विशेष कार्यक्रम करने को लेकर प्रस्ताव रखा गया था। जिसके पश्चात आज सभी चिकित्सकों के द्वारा मरीजों को मुफ्त परामर्श देने के साथ-साथ सुबह से विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया था अस्पताल मैनेजमेंट ने निर्णय लिया है कि अब प्रतिवर्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में अस्पताल मनाएगा

यह भी पढ़ें -  राज्य के दोनों मंडलों में होंगे उत्तराखण्ड अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण बहुउद्देशीय भवन/सामुदायिक भवन का निर्माण - मुख्यमंत्री ने दी सहमति।

इस दौरान न्यूरोसर्जन डॉ संजय चौधरी , डॉ सुनील भट्ट और डॉ ऋतु जैन ने मिलकर 100 से ज्यादा मरीजों का मुफ्त चेकअप किया , साथ ही गर्भवती महिलाओं को चेकअप के साथ दवाइयों में भी विशेष छूट दी गई
गर्भवती महिलाओं को सुविधा देगा पैनेसिया अस्पताल का कार्ड
इस दौरान डॉ ऋतु जैन ने बताया कि पैनेसियां अस्पताल गर्भवती महिलाओं के हित में एक कार्ड भी उपलब्ध करवा रहा है जो कि बहुत कम मूल्य में गर्भवती महिलाओं अस्पताल की तरफ से उपलब्ध हो जायेगा , लगभग 1000 रुपय में यह कार्ड आपको अस्पताल की तरफ से उपलब्ध हो जायेगा ।

यह भी पढ़ें -  परिवहन सुधारों में उत्तराखण्ड को बड़ी उपलब्धि, केन्द्र से ₹125 करोड़ की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत

डॉ ऋतु जैन ने बताया कि अक्सर देखा गया है कि गरीब महिलाएं लगातार गर्भावस्था के दौरान चेकअप नहीं करवा पाती हैं सरकारी अस्पतालों में लंबी लाइनें और प्राइवेट अस्पतालों में महंगे खर्च के कारण वह चिकित्सक के परामर्श और सही डाइट नहीं ले पाती जिस लिए अस्पताल के द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि मात्र अब ₹1000 के कार्ड से वह पूरे 9 महीने तक मुफ्त चिकित्सक  परामर्श ले सकेंगे
इस कार्ड के होने पर अस्पताल की ओर से मुफ्त ओपीडी सुविधा के साथ इलाज में 10% की छूट मरीजों को मिल सकेगी साथ ही प्रसव के दौरान अस्पताल में हुए खर्चे पर 5000 रुपए की छूट भी उपलब्ध करवाई जायेगी ।

यह भी पढ़ें -  कोटद्वार आगमन पर विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण का भव्य स्वागत।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page