अद्वैत आश्रम मायावती में पुष्कर सिंह धामी ने ध्यान केंद्र एवं स्वामी विवेकानंद पर आधारित म्यूजियम का किया निरीक्षण ।

0
IMG-20220714-WA0213
Spread the love

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210428343,9771609900

चंपावत 14 जुलाई 2022।
चंपावत दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, लोहाघाट स्थित अद्वैत आश्रम मायावती पहुंचे।

अद्वैत आश्रम मायावती में पुष्कर सिंह धामी ने ध्यान केंद्र एवं स्वामी विवेकानंद पर आधारित म्यूजियम का निरीक्षण किया ।

यह भी पढ़ें -  5 लाख से अधिक लोगों तक पहुंचा ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि लोहाघाट की गोद में बसा आश्रम एक रमणीक स्थान है।

मायावती आश्रम में पुण्य आत्माओं का वास है यहां आना सौभाग्य की बात है। जिसकी कल्पना स्वामी विवेकानंद ने की थी, वह आश्रम आज भी भव्य और दिव्य दिखता है । यह शांति और ध्यान का केंद्र है।

यह भी पढ़ें -  परिवहन सुधारों में उत्तराखण्ड को बड़ी उपलब्धि, केन्द्र से ₹125 करोड़ की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत

उन्होंने कहा स्वामी विवेकानंद के सपनों का भारत आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए भारत के रूप में पूरा कर रहे हैं। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भव्य दिव्य केदारपुरी एवं बद्रीनाथ धाम में मास्टर प्लान का कार्य चल रहा है।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री ने कुंभ मेला हरिद्वार हेतु रु. 234.55 करोड़ की लागत से 34 महत्वपूर्ण कार्यों का किया शिलान्यास।

इस दौरान उनके साथ स्वामी सहृदानंद महाराज , स्वामी एकदेवानंद महाराज , स्वामी विरेशानंद, जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय , अध्यक्ष वन निगम कैलाश गहतोड़ी, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page