उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर देवभूमि रजत उत्सव का भव्य आयोजन 31 अक्टूबर 2025 को हरिद्वार में किया जाएगा

0
Uttarakhand-State-Day-2025
Spread the love

देवभूमि रजत उत्सव – हरिद्वार
31 अक्टूबर 2025

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर देवभूमि रजत उत्सव का भव्य आयोजन 31 अक्टूबर 2025 को हरिद्वार में किया जाएगा। यह ऐतिहासिक पर्व न केवल उत्तराखंड की 25 वर्ष की विकास यात्रा का उत्सव है, बल्कि राज्य की संस्कृति, साहित्य, तकनीकी प्रगति और लोक परंपराओं का अद्भुत संगम भी प्रस्तुत करेगा।

यह भी पढ़ें -  केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने इस अवसर पर 1129.91 करोड़ रुपए की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया । रुपये 1014.81 करोड़ की 22 योजनाओं का शिलान्यास और 115.10 करोड़ रुपये की 17 योजनाओं का लोकार्पण किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा सायंकाल किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डिजिटल प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे, जिसमें उत्तराखंड की प्रगति, विरासत, पर्यटन, तकनीकी नवाचार और विकास यात्रा को आधुनिक डिजिटल माध्यमों के जरिये प्रदर्शित किया जाएगा।

प्रमुख कार्यक्रम

दोपहर सत्र
• कवि सम्मेलन: सुप्रसिद्ध कवि श्री दुष्यंत एवं उनकी टीम द्वारा काव्य पाठ
• समूह नृत्य प्रतियोगिता: स्कूल छात्रों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ एवं युवा प्रतिभाओं का प्रदर्शन

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल से शिष्टाचार भेंट कर वर्ष 2027 में हरिद्वार में आयोजित होने वाले महाकुंभ की तैयारियों तथा नमामि गंगे से संबंधित परियोजनाओं पर विस्तृत चर्चा की।

सायंकालीन सत्र
• उद्घाटन समारोह एवं डिजिटल प्रदर्शनी का अनावरण – मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा
• गिटार शो: स्ट्रिंग्स म्यूज़िक केयर द्वारा विशेष प्रस्तुति

यह वही समूह है जिसने 28 सितंबर 2025 को हरिद्वार में 226 कलाकारों के साथ “Most Number of People Reciting Hanuman Chalisa While Displaying Performing Arts” के लिए High Range World Records में स्थान प्राप्त किया था।

यह भी पढ़ें -  परिवहन सुधारों में उत्तराखण्ड को बड़ी उपलब्धि, केन्द्र से ₹125 करोड़ की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत

लोक-सांस्कृतिक संध्या
• प्रसिद्ध लोकगायक श्री नरेंद्र सिंह नेगी की गरिमामयी प्रस्तुति
• लोकप्रिय लोकगायिका श्रीमती श्वेता महरा का विशेष कार्यक्रम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page