उत्तराखंड राज्य स्थापना की 23वीं वर्षगांठ के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए राज्य की समृद्धि, खुशहाली एवं उन्नति की कामना की।

0
Spread the love

देहरादून 9 नवंबर 2023।उत्तराखंड राज्य स्थापना की 23वीं वर्षगांठ के अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए राज्य की समृद्धि, खुशहाली एवं उन्नति की कामना की है।

      विधानसभा अध्यक्ष ने राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर  राज्य निर्माण के सभी अमर शहीदों व आंदोलनकारियों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए राज्य स्थापना दिवस की बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

ऋतु खण्डूडी भूषण ने कहा है कि तमाम संघर्षों, शहादतों एवं अत्याचार झेलने के बाद उत्तराखंड राज्य का गठन हुआ। उन्होंने कहा कि अलग राज्य के लिये समर्पित शहीद आंदोलनकारियों तथा जन सामान्य के सपनों का राज्य विकसित करने के प्रयास निरंतर जारी हैं। उत्तराखंड की पहचान देश-दुनिया में देवभूमि एवं सैनिकों की भूमि के रूप में है। हमें इस पहचान को बनाए रखना है। यहां सहज, सरल, शांतिप्रिय लोग प्रदेश की ताकत भी हैं और पहचान भी, उन्होंने कहा कि हमें उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति पर नाज है।नए प्रगतिशील भारत में उत्तराखंड बढ़-चढ़कर अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभा रहा है।

यह भी पढ़ें -  सम्मिलित राज्य सिविल / प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा में चयनित 289 अधिकारियों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किये नियुक्ति पत्र।

राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने देहरादून के पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम ने में सम्मिलित हुई।

कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने परेड की सलामी ली। अपने संबोधन में उन्होंने राज्य आंदोलन में बलिदान देने वाले आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस खास मौके पर राष्ट्रपति मुर्मू ने उत्तराखंड वासियों को राज्य स्थापना दिवस की बधाई दी।

यह भी पढ़ें -  हिन्दी फ़िल्मों के सुप्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता परेश रावल ने महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी से की मुलाक़ात।

कार्यक्रम में उत्तराखंड के विभिन्न विभागों द्वारा झांकियां भी निकल गई और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page