महाराज ने की केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से शिष्टाचार भेंट।

0
IMG-20230424-WA0052
Spread the love

चारधाम यात्रा पर आने का दिया निमंत्रण

देहरादून/नई दिल्ली 24 अप्रैल 2023। प्रदेश के लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर. के. सिंह से श्रम शक्ति भवन, नई दिल्ली स्थित उनके कार्यालय पर शिष्टाचार भेंट कर उन्हें चारधाम यात्रा पर उत्तराखण्ड आने का निमंत्रण दिया।

यह भी पढ़ें -  हरिद्वार जमीन घोटाले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, IAS वरुण चौधरी की बर्खास्तगी की संस्तुति

प्रदेश के लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने सोमवार को केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर. के. सिंह से श्रम शक्ति भवन, नई दिल्ली स्थित उनके कार्यालय पर शिष्टाचार भेंट कर उन्हें चारधाम यात्रा पर उत्तराखण्ड आने का निमंत्रण देने के साथ-साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

यह भी पढ़ें -  नई दिल्ली में ‘अपनापन’ पुस्तक का लोकार्पण, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हुए शामिल।

इस अवसर पर महाराज के साथ सचिव सिंचाई हरीश चंद्र सेमवाल, जनपद टिहरी के जिलाधिकारी एवं सिंचाई विभाग के प्रमुख अभियंता जयपाल सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page