चारधाम परियोजना के तहत निर्मित डंपिंग जोनों में व्यवसायिक  रोजगार के लिए स्थानीय मूलनिवासियों को ही भूमि आवंटन किया जाय: यूकेडी।

0
IMG-20220524-WA0004
Spread the love

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210438343,9771609900
देहरादून 24 मई 2022।
चारधाम परियोजना के तहत उत्तराखंड मे 889 किलोमीटर सड़क के निर्माण से 350 डंपिंग जोन निर्मित हुए, जिसमें कि व्यवसायिक गतिविधियों जिसमें रेस्टोरेंट, गेस्ट हाउस,होटल, सुलभ शौचालय आदि चलाकर स्थानीय नवयुवकों को रोजगार उपलब्ध कराया जा सकता हैं, लेकिन सरकार कि कोई ऐसा मंशा कही दिखायी नहीं दे रही हैं।

यह भी पढ़ें -  कोटद्वार आगमन पर विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण का भव्य स्वागत।

सरकार के पर्यटन मंत्री व लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज पर्यटन से अपार रोजगार व करोड़ों रूपये का निवेश कि बात कर रहे हैं लेकिन करोड़ों का निवेश के लिए सरकार बाहरी निवेशकों को आमंत्रण देकर 350 डंपिंग जोनों को उनके हवाले कर देंगे ।

यह भी पढ़ें -  5 लाख से अधिक लोगों तक पहुंचा ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान।

गतवर्ष डंपिंग जोनों के व्यवसायिक गतिविधियों को लेकर दल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेज चुका हैं जिसमें स्थानीय व्यक्ति को ही डंपिंग जोन देकर रोजगार का सर्जन कर सकें, उत्तराखंड क्रांति दल का स्पष्ट मानना हैं कि डंपिंग जोनों मे स्थानीय व्यक्ति को ही रोजगार हेतु आवंटन के लिए सरकार स्पष्ट नोटिफिकेशन जारी करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page