उत्तराखंड महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण से की शिष्टाचार भेंट।

0
IMG-20220707-WA0104
Spread the love

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210438343,9771609900

देहरादून 7 जुलाई 2022।उत्तराखंड महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण से उनके यमुना कॉलोनी स्थित शासकीय आवास पर शिष्टाचार भेंट की।

यह भी पढ़ें -  केन्द्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम का उत्तराखण्ड आगमन पर कैबिनेट मंत्री गणेश जशी ने किया स्वागत एवं अभिनंदन ।

इस अवसर पर दोनों के ही बीच राज्य में महिला सशक्तिकरण की दिशा में उठाए जा रहे कदमों एवं अन्य विषयों पर विस्तार में वार्ता हुई।

    इस मुलाकात के दौरान महिला आयोग के अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने प्रथम महिला विधानसभा अध्यक्ष  ऋतु खंडूडी द्वारा सम्पन्न हुए सत्रों के दौरान सदन की कार्यवाही सुचारू एवं विधिवत रूप से संचालित किए जाने पर शुभकामनाएं दी।

इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाए जाने के लिए विभिन्न योजनाओं पर वार्ता करते हुए कुछ सुझाव भी साझा किए|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page