अनुकृति गुसाईं रावत भारत जोड़ो तिरंगा पदयात्रा’, का करेंगी शुभारम्भ, लैंसडाउन मे भी होगी शुरुआत

0
Spread the love

आजादी की 75वी वर्षगांठ पर उत्तराखंड कांग्रेस की ओर से प्रदेशभर में भारत जोड़ो तिरंगा पद यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार 10 Aug 2022 को अनुकृति गुसाईं रावत के नेतृत्व में सभी कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता 10 अगस्त 2022 को लैंसडाउन मे भारत जोड़ो तिरंगा पदयात्रा’, का शुभारम्भ करेंगे , लैंसडाउन में तिरंगा यात्रा कलींको से सुबह 10 बजे प्रारम्भ होगी और , बंजादेवी नोदाणू, कर्तिया, झर्त, धामधार, होते हुए रथुवाढाब पहुंचेगी. यात्रा के दौरान सारे कांग्रेसजन हाथ में तिरंगा लेकर गांव-गांव भ्रमण करेंगे.

यह भी पढ़ें -  कृषि मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून में 6 दिवसीय सिल्क एक्सपो का किया शुभारम्भ।


अनुकृति गुसाईं रावत ने बताया की सोनिया गांधी के आवाहन पर पूरे देश मे तिरंगा यात्रा का शुभारम्भ हुआ है वही उत्तराखंड प्रदेश मे प्रदेश अध्यक्ष कारण महरा के नेतृत्व मे प्रदेश में किया जा रहा है.10 अगस्त को लैंसडाउन विधानसभा मे भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा का शुभारम्भ होगा तिरंगा यात्रा भारत जोड़ो यात्रा का लक्ष्य लेकर आजादी के पावन पर्व वा भारत को जोड़ने , सिद्धांतों और मूल्यों पर आगे बढ़ने की यात्रा होगी भारत की अखंडता और एकता ही हमारी ताक़त है, अनेकता में एकता की यह भावना ही हमारे राष्ट्र का आधार है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page