गणेश गोदियाल ने बीजेपी पर लगाया बदनाम करने का आरोप।

0
IMG-20220708-WA0291
Spread the love

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210438343,9771609900
देहरादून 8 जुलाई 2022।। बद्री केदार मंदिर समिति में घपलेबाजी के अपने ऊपर लगे आरोप को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने एक प्रेसवार्ता किया ।

कांग्रेस भवन में हुए इस प्रेसवार्ता में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने अपने ऊपर लगे आरोपों को झूठा करार दिया ।

यह भी पढ़ें -  राज्य के दोनों मंडलों में होंगे उत्तराखण्ड अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण बहुउद्देशीय भवन/सामुदायिक भवन का निर्माण - मुख्यमंत्री ने दी सहमति।
गणेश गोदियाल, नेता कांग्रेस

उन्होंने कहा कि बीजेपी उनके द्वारा किए गए कामों से बौखला गई है और उनकी छवि को धूमिल करने के लिए इस तरह के झूठे आरोप लगा रही है ।उन्होंने कहा वह सरकार से इसकी जांच की मांग करते हैं ताकि दूध का दूध और पानी का पानी अलग हो सके ।

यह भी पढ़ें -  केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने इस अवसर पर 1129.91 करोड़ रुपए की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया । रुपये 1014.81 करोड़ की 22 योजनाओं का शिलान्यास और 115.10 करोड़ रुपये की 17 योजनाओं का लोकार्पण किया गया।
गणेश गोदियाल,नेता कांग्रेस

साथ ही उन्होंने कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत पर सहकारिता में घोटाले का आरोप लगाया और कहा कि इसकी भी जांच होनी चाहिए। गणेश गोदियाल ने मांग की कि हाईकोर्ट के जजों के एक कमेटी बनाकर इन सारे आरोपों की जांच होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांग नहीं मानी जाएगी तो वह मुख्यमंत्री आवास के सामने धरना देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page