डंपर ने बाइक सवार दो युवकों को मारी टक्कर एक की हुई मौत, दूसरा हुआ गंभीर रूप से घायल, किया गया हायर सेंटर रैफर

0
IMG_20210909_164844
Spread the love

सितारगंज के सिडकुल रोड पर डम्पर ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिन्हें 108 सेवा वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सितारगंज लाया गया जहां डॉक्टरों ने प्रारम्भिक जांच के दौरान एक को मृत घोषित कर दिया और दूसरे की हालत को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल रैफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें -  गणतंत्र दिवस परेड 2026 में सूचना विभाग की झांकी को प्रथम पुरस्कार, लगातार तीसरी बार रचा इतिहास।

आपको बता दें दोनो युवक सितारगंज से सटे गांव पंडरी के रहने वाले थे । जो सिडकुल से अपने घर लौट रहे थे। लौटते वक्त प्रयास अस्पताल के पास डंपर की चपेट में आने से हादसे का शिकार हो गए।चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिलाषा पांडे ने बताया कि 108 सेवा वाहन से युवको को घायल अवस्था मे लाया गया था जहां एक मृत पाया गया तथा दूसरे की हालत गम्भीर होने पर उसे हल्द्वानी रैफर कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page