दीप्ति रावत ने कांग्रेस पर महिलाओं को छलने का लगाया आरोप।

0
IMG20211128121211
Spread the love

28 नवंबर 21।बीजेपी के महिला मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत ने कांग्रेस पर महिलाओं को छलने का आरोप लगाया है।

उन्होंने कहा कि एक तरफ कांग्रेस के एक पूर्व अध्यक्ष विधानसभा में सभी साइट महिलाओं को देने की बात करते है वही कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कहते है कि चुनाव में महिला और युवा नहीं बल्कि जिताऊ उम्मीदवार को टिकट दिया जाएगा।उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि जहां पर कांग्रेस की जीत की संभावना नही है वहां पर वह 40%महिलाओं को सीट देने की बात करती है और उत्तराखंड जैसे राज्य में महिलाओं की अनदेखी कर रही है।

यह भी पढ़ें -  परिवहन सुधारों में उत्तराखण्ड को बड़ी उपलब्धि, केन्द्र से ₹125 करोड़ की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत

साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा महिलाओं के लिए चलाये जाने वाली योजनाओं को गिनाया और कहा कि बीजेपी लगातार महिलाओं के उत्थान के लिए काम कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले चुनाव में महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा सीटें मिले इसके लिए महिला मोर्चा प्रयास करेगा।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल से शिष्टाचार भेंट कर वर्ष 2027 में हरिद्वार में आयोजित होने वाले महाकुंभ की तैयारियों तथा नमामि गंगे से संबंधित परियोजनाओं पर विस्तृत चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page