द्वारीखाल ब्लाक प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा ने कांग्रेस पार्टी से कहा अलविदा

0
IMG-20220831-WA0034
Spread the love

उत्त्तराखण्ड प्रमुख संगठन के अध्यक्ष प्रधानमन्त्री भारत सरकार द्वारा तीन बार दीनदयाल पुरूस्कार से सम्मानित ब्लाक प्रमुख द्वारीखाल महेन्द्र सिंह राणा ने किया कांग्रेस को अलविदा।


कांग्रेस पार्टी में लगातार निष्ठावान कार्यकर्ताओ की धोर उपेक्षा एवं भाई भतीजावाद के चलते प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा ने कांग्रेस पार्टी के सभी पदो से त्यागपत्र दे दिया है। उन्होने अपना त्यागपत्र राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गॉधी एवं कांग्रेस प्रान्तीय अध्यक्ष करण माहरा को ई-मेल के माध्यम से प्रेषित किया है। राणा ने कहा कि मैं 25 वर्षो से लगातार कांग्रेस पार्टी का सक्रिय सदस्य रहा हूॅ तथा विगत 15 वर्षो से पार्टी संगठन को अपनी सेवाए देता आ रहा हॅू वर्तमान में अखिल भारतीय कांग्रस कमेटी ए.आई.सी.सी. के सदस्य तथा प्रदेश महामंत्री के रूप में तन मन धन से पार्टी संगठन की सेवा कर रहा हॅू। वर्ष 2017 एवं 2022 में विधान सभा चुनाव में यमकेश्वर से दावेदारी के बावजूद भी पार्टी ने मुझे टिकट नही दिया।

यह भी पढ़ें -  केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने इस अवसर पर 1129.91 करोड़ रुपए की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया । रुपये 1014.81 करोड़ की 22 योजनाओं का शिलान्यास और 115.10 करोड़ रुपये की 17 योजनाओं का लोकार्पण किया गया।


कांग्रेस पार्टी में लम्बी संगठनात्मक सेवा के उपरान्त पार्टी संगठन में चल रही गुठबाजी से आहत होकर मैं कांग्रेस पार्टी के सभी पदो तथा पार्टी के प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे रहा हूॅ।

यह भी पढ़ें -  राज्य के दोनों मंडलों में होंगे उत्तराखण्ड अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण बहुउद्देशीय भवन/सामुदायिक भवन का निर्माण - मुख्यमंत्री ने दी सहमति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page