डी एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स ने इंटर डिस्ट्रिक्ट कराटे चैंपियनशिप 2025 में मारी बाजी,15 स्वर्ण पदकों के साथ द्वितीय स्थान

*डी एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स ने इंटर डिस्ट्रिक्ट कराटे चैंपियनशिप 2025 में मारी बाजी*,
*कुल १५ स्वर्ण पदकों के साथ द्वितीय स्थान किया हासिल*
रिपोर्ट-डी.एस.नेगी/नोएडा
ग्रेटर नोएडा स्थित सेठ आनन्द राम जयपुरिया स्कूल में आयोजित फोर्थ जी.बी. इंटर डिस्ट्रिक्ट कराटे चैंपियनशिप 2025 में देश भर से चयनित 150 प्रतिभाशाली कराटे खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस गरिमामयी प्रतियोगिता में डी एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जो संस्था की मेहनत, समर्पण और अनुशासन का प्रमाण है।

एस॰के॰एस॰आई॰ के टैक्निकल डायरेक्टर शिहान अशोक दर्दा ने सैनपैई हर्षित पाण्डे और उनकी टीम की सराहना करते हुए उन्हें उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। वहीं आयोजन समिति के डी॰ एस॰ स्पोर्ट्स के डायरेक्टर सेन्सई दिलीप शर्मा ने भी डी एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की और बच्चों को बधाई दी।डी एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स के निर्माता और भारतीय महासचिव शिहान दीपचन्द पाण्डे ने सभी प्रतिभागी बच्चों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया और आगामी प्रतियोगिताओं के लिए और भी अधिक मेहनत करने की सलाह दी।

उन्होंने कोच हर्षित पाण्डे और उप कोच निक्कू गुप्ता की सराहना करते हुए उनकी मेहनत को संस्था की सफलता का मूल मंत्र बताया।कोच हर्षित पाण्डे ने बताया कि उनकी टीम ने कुल १५ स्वर्ण, ४ रजत और २ कांस्य पदक जीतकर संस्था को गौरवान्वित किया। उन्होंने खुद भी स्वर्ण पदक प्राप्त कर अपने छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनने का कार्य किया।विशेष उपलब्धियां:1) लव्य पंत (5 वर्ष): स्वर्ण पदक2) कनव बिष्ट (12 वर्ष): 1 स्वर्ण और 1 रजत पदक3) हिमांसी नेगी, रिधिमा रावत, अनन्या सिंह: स्वर्ण पदक (कन्या वर्ग)4) रिधिमा नैलवाल: कांस्य पदकइस शानदार प्रदर्शन ने डी एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। बच्चों की मेहनत, कोचेज़ का समर्पण और संस्था की दूरदर्शिता ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि समर्पण और अनुशासन से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।खेल भावना और टीम वर्क की मिसाल बनी यह प्रतियोगिता आने वाले समय में और भी प्रतिभाओं को निखारने का मंच साबित होगी।