मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में शिशु सदन केदारपुरम के बच्चों ने की भेंट।

0
IMG-20230416-WA0248
Spread the love

देहरादून 16 अप्रैल 2023।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में शिशु सदन केदारपुरम के बच्चों ने भेंट की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी बच्चों का परिचय प्राप्त किया और उन्हें भोजन करवाया। इस अवसर पर शिशु सदन के बच्चों के लिए खेल एवं मनोरंजन की गतिविधियां भी आयोजित की गई।

यह भी पढ़ें -  वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत 402 करोड़ के नए विकास प्रस्तावों को मंजूरी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अपने बीच देखकर बच्चे काफी उत्साहित दिखे। मुख्यमंत्री ने सभी बच्चों को जीवन में हमेशा परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा की जिस समय जो कार्य करें, उसे पूरे मनोयोग से करें। भविष्य के लिए अपना लक्ष्य निर्धारित कर, उस पर निरंतर आगे बढ़ते रहें। जो मेहनत करते हैं, उन्हें सफलता अवश्य मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page