मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लिया सुन्दरकाण्ड पाठ में भाग।

0
Spread the love

देहरादून 16 दिसंबर 21। सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को देर सायं क्लेमनटाउन स्थित शिव रघुनाथ मंदिर में श्री राम सेवा समिति द्वारा आयोजित सुन्दरकाण्ड पाठ के आयोजन में प्रतिभाग किया।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान राम हमारे आराध्य एवं आदर्श हैं। हम जब भी किसी परेशानी में होते हैं तो ‘हे राम’ कहकर भगवान राम का स्मरण करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में रामलला हम आयेंगे, मंदिर वहीं बनायेंगे की कल्पना साकार हो रही है। आज अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर निर्माण कार्य सम्पन्न हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  मोदी के मार्गदर्शन में काशी विश्वनाथ धाम को भी भव्य स्वरूप प्रदान किया गया है।



    उन्होंने इस अवसर पर भगवान राम एवं हनुमान की आरती में शामिल होकर प्रदेश की खुशहाली की भी कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page