मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा में बागेश्वर विधानसभा से निर्वाचित प्रत्याशी पार्वती दास के शपथ ग्रहण समारोह में किया प्रतिभाग।

0
IMG-20230923-WA0216
Spread the love

देहरादून 23 सितंबर 2023।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा में बागेश्वर विधानसभा से निर्वाचित प्रत्याशी पार्वती दास के शपथ ग्रहण समारोह में प्रतिभाग किया।

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने पार्वती दास को विधायक पद की शपथ दिलाई।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री की सख्ती का असर "ऑपरेशन प्रहार" के अंतर्गत पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही, कई अभियुक्त गिरफ्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा की नव निर्वाचित सदस्य पार्वती दास को शुभकामनाएं दी और बागेश्वर की जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बागेश्वर के इतिहास में पहली बार बागेश्वर की जनता ने महिला प्रत्याशी को अपना विधायक चुना है। बागेश्वर के विकास के लिए स्व. चंदनराम दास द्वारा जिन कार्यों को आगे बढ़ाया गया था, अब इन कार्यों को पार्वती दास तेजी से आगे बढ़ाएंगी।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार, पांच एन नए चेहरों को मंत्रिमंडलम मिली जगह।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, सौरभ बहुगुणा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page