मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के 3 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास निर्माण के शिलान्यास के लिए प्रधानमंत्री को किया धन्यवाद।

0
IMG-20230806-WA0122
Spread the love

देहरादून 6 अगस्त 2023।
-देहरादून के हर्रावाला रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से किया।

इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने जनता को संबोधित भी किया। रेलवे की ओर से हर्रावाला रेलवे स्टेशन पर शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

यह भी पढ़ें -  परिवहन सुधारों में उत्तराखण्ड को बड़ी उपलब्धि, केन्द्र से ₹125 करोड़ की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत

रेलवे की अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देश के 508 स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है। इसमें मुरादाबाद मंडल के 12 स्टेशन शामिल है।

इसमें देहरादून का हर्रावाला व हरिद्वार का रुड़की रेलवे स्टेशन व नैनीताल जनपद का लालकुआं स्टेशन भी शामिल है। 30 करोड़ की लागत से देहरादून के हर्रावाला स्टेशन का, 29 करोड़ की लागत से हरिद्वार के रुड़की रेलवे स्टेशन व 23 करोड़ की लागत से नैनीताल जनपद के लालकुआं स्टेशन का कायाकल्प होना है।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में विराट हिन्दू सम्मेलन में प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि यह मात्र एक सम्मेलन नहीं, बल्कि हिंदू समाज की चेतना, एकता और आत्मगौरव का महापर्व है।

इस अवसर पर राज्यपाल सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सांसद नरेश बंसल, मेयर सुनील उनियाल गामा, डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला समेत अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page