मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड सचिवालय संघ के निर्वाचित सदस्यों को दिलाई शपथ।

0
IMG-20230922-WA0088
Spread the love

देहरादून 22 सितंबर 2023।
राजधानी देहरादून के सचिवालय में नवनिर्वाचित उत्तराखंड सचिवालय संघ के निर्वाचित पदाधिकारी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। इस शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई।

यह भी पढ़ें -  केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने इस अवसर पर 1129.91 करोड़ रुपए की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया । रुपये 1014.81 करोड़ की 22 योजनाओं का शिलान्यास और 115.10 करोड़ रुपये की 17 योजनाओं का लोकार्पण किया गया।

इस अवसर पर कर्मचारियों ने कहा कि उत्तराखंड के विकास में वह मुख्यमंत्री के साथ कदम से कदम मिलाकर काम करेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों को भरोसा दिलाया कि उनकी जो भी समस्याएं हैं उसको वह दूर करेंगे।

यह भी पढ़ें -  5 लाख से अधिक लोगों तक पहुंचा ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सचिवालय से ही राज्य के निर्माण की दशा और दिशा तय होती है और उन्हें पूरा भरोसा है की नई कार्यकारिणी अपनी जिम्मेदारी के साथ राज्य के विकास में अपना पूरा योगदान देगी।

यह भी पढ़ें -  कोटद्वार आगमन पर विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण का भव्य स्वागत।

वही सचिवालय संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि पूरे मनोयोग के साथ अपने कार्य का निर्वहन करेंगे और राज्य के विकास में अपना योगदान देंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page