कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने शिशु एंव बालिका निकेतन में बच्चों संग केक काटकर मनाया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन।

0
IMG-20220916-WA0148
Spread the love

2025 में उत्तराखंड को बनाएंगे देश का अग्रणी राज्य-रेखा आर्या

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210438343,9771609900
देहरादून 16 सितंबर 2022।प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर आज महिला सशक्तिकरण एंव बाल विकास मंत्री रेखा आर्या केदारपुरम स्थित शिशु एंव बालिका निकेतन पंहुची। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने यहाँ पर नन्हें मुन्हें बच्चों के साथ केक काटकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन मनाया।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल से शिष्टाचार भेंट कर वर्ष 2027 में हरिद्वार में आयोजित होने वाले महाकुंभ की तैयारियों तथा नमामि गंगे से संबंधित परियोजनाओं पर विस्तृत चर्चा की।

इस अवसर पर बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी प्रस्तुत की गईं।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हम संकल्प दिवस के रूप में पूरे राज्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन मना रहे हैं।उन्होने कहा कि प्रदेश में जिस प्रकार मुख्यमंत्री धामी द्वारा ऐतिहासिक कार्य किए जा रहे हैं इससे निश्चित रूप से हम 2025 में उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाएगें।

यह भी पढ़ें -  5 लाख से अधिक लोगों तक पहुंचा ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान।

साथ ही उन्होने कहा कि आज बच्चों ने एक संकल्प लिया है कि वह अच्छे से पढाई करगें और अपने प्रदेश व देश का नाम रोशन करेगें,साथ ही स्वंय को आत्मनिर्भरता की और बढाने का काम करगें।निश्चित रूप से हम 2025 में प्रदेश को विकसित उत्तराखंड और आर्दश उत्तराखंड बनाने में सफल होगे। साथ ही कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रदान की ₹ 257 करोड की वित्तीय स्वीकृति

इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट अधिक्षिका सुनीता सिंह,मधु नवानी, लक्ष्मी भट्ट ,आशा कंडारी सहित शिशु निकेतन की बालिकाएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page