कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलकर ऋषिकेश विधानसभा को आपदाग्रस्त क्षेत्र घोषित करने की मांग को लेकर दिया ज्ञापन।

0
IMG-20230824-WA0037
Spread the love

ऋषिकेश 24 अगस्त 2023 ।
क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर भारी वर्षा के कारण ऋषिकेश विधानसभा के जलमग्न हुए क्षेत्रों को आपदाग्रस्त क्षेत्र घोषित करने तथा प्रभावित लोगों को तत्काल आवश्यक वित्तीय सहायता प्रदान करने का आग्रह किया है।

इस बावत डॉ अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर विस्तार से स्थिति से अवगत कराया।

सचिवालय में मुलाकात के दौरान डॉ अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को विधानसभा क्षेत्र ऋषिकेश की स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि इस वर्ष सामान्य से अधिक वर्षा होने के कारण रायवाला, श्यामपुर, खदरी, पांडेय प्लाट (ठाकुरपुर), गुमानीवाला सहित अनेकों ग्रामीण क्षेत्र एवं चन्देश्वरनगर, गंगानगर, मंसा देवी, शिवाजीनगर सहित अनेकों शहरी क्षेत्रों में जल भराव से व्यापक जनधन का नुकसान हुआ है। बताया कि ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के सम्पूर्ण क्षेत्र का जन-जीवन बाढ़ से प्रभावित हुआ है।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल से शिष्टाचार भेंट कर वर्ष 2027 में हरिद्वार में आयोजित होने वाले महाकुंभ की तैयारियों तथा नमामि गंगे से संबंधित परियोजनाओं पर विस्तृत चर्चा की।

डॉ अग्रवाल ने बताया कि स्थानीय आम जनमानस को इस अभूतपूर्व अतिवृष्टि से उत्पन्न जलभराव के कारण परिसम्पत्तियों के व्यापक नुकसान के साथ ही पशुधन की भी हानि हुई है। बताया कि समुचित जल निकासी की व्यवस्था न होने के कारण क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर जलभराव, भू-धसाव तथा किसानों की खरीफ की फसल को भी काफी नुकसान पहुँचा है। डॉ अग्रवाल ने बताया कि लोगों की निजी सम्पत्ति के साथ-साथ सार्वजनिक सम्पत्ति को भी काफी क्षति पहुँची है।

यह भी पढ़ें -  परिवहन सुधारों में उत्तराखण्ड को बड़ी उपलब्धि, केन्द्र से ₹125 करोड़ की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत

डॉ अग्रवाल ने कहा कि ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में हुई क्षति को देखते हुए इसे आपदाग्रस्त क्षेत्र घोषित किया जाना आवश्यकता है, जिससे क्षेत्र के निवासियों को उचित मुआवजा मिल सके। साथ ही भविष्य में बाढ़ एवं जलभराव की समस्या से समुचित निदान के लिए सुनियोजित कदम उठाये जा सके।

यह भी पढ़ें -  वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत 402 करोड़ के नए विकास प्रस्तावों को मंजूरी।

डॉ अग्रवाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आग्रह करते हुए कहा कि ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में हुई अत्यन्त भीषण वर्षा एवं बाढ़ तथा जलभराव से हुये नुकसान एवं जनहानि को देखते हुये ऋषिकेश के सम्पूर्ण विधानसभा क्षेत्र को आपदाग्रस्त क्षेत्र घोषित किया जाए। साथ ही डूबे क्षेत्र के प्रभावित लोगों को तत्काल आवश्यक वित्तीय सहायता प्रदान की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page