कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने कावड़ यात्रा के सकुशल संपन्न होने पर मुख्यमंत्री सहित प्रशासन और पुलिस कर्मियों को दी बधाई।

0
IMG-20220727-WA0250
Spread the love

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210438343,9771609900

देहरादून 27 जुलाई 2022।
वित्त व संसदीय कार्य मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने कावड़ यात्रा के सकुशल संपन्न होने पर मुख्यमंत्री सहित प्रशासन और पुलिस कर्मियों को बधाई दी है।

डॉ प्रेमचंद अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री

मंत्री डॉ अग्रवाल ने संदेश जारी कर कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में इस वर्ष कावड़ यात्रा का संचालन सर्वोत्तम रहा। कहा कि पिछले 2 वर्षों से कोविड-19 के चलते सावन मास की कावड़ यात्रा बाधित रही, मगर इस वर्ष रिकॉर्ड संख्या में शिव भक्त पहुंचे।

यह भी पढ़ें -  राज्य के दोनों मंडलों में होंगे उत्तराखण्ड अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण बहुउद्देशीय भवन/सामुदायिक भवन का निर्माण - मुख्यमंत्री ने दी सहमति।

डॉ अग्रवाल ने बताया कि करीब 4 करोड़ शिव भक्त यहां से गंगाजल कावड़ में भरकर ले गए। उन्होंने अपने संदेश में प्रदेश की प्रत्येक जनता का भी आभार व्यक्त किया कहा कि प्रदेश की जनता ने खुले मन से कावड़ लेकर आए शिव भक्तों का भव्य स्वागत किया। जगह-जगह उनके लिए खान-पान, रहन की व्यवस्था की गई।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री ने कुंभ मेला हरिद्वार हेतु रु. 234.55 करोड़ की लागत से 34 महत्वपूर्ण कार्यों का किया शिलान्यास।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में पुलिस और प्रशासन की ओर से बेहतर व्यवस्था दी गई। कहा कि अच्छे व्यवहार के साथ शिव भक्तों की सेवा करने में स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने कोई कसर नहीं छोड़ी।

यह भी पढ़ें -  5 लाख से अधिक लोगों तक पहुंचा ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान।

मंत्री डॉ अग्रवाल ने मुख्यमंत्री धामी को कावड़ यात्रा के सफल संचालन के लिए बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page