बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता शदाब शम्स ने चादर चढ़ा प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के लिए मांगी दुआ।

0
IMG-20220109-WA0062
Spread the love

संवाददाता – शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210438343
हरिद्वार 9 जनवरी 22।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता शदाब शम्स ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सलामती के लिए पीरान कलियर दरगाह पर चादर चढ़ाई ।

यह भी पढ़ें -  केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने इस अवसर पर 1129.91 करोड़ रुपए की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया । रुपये 1014.81 करोड़ की 22 योजनाओं का शिलान्यास और 115.10 करोड़ रुपये की 17 योजनाओं का लोकार्पण किया गया।

शादाब शम्स ने चादर चढ़ाकर उत्तराखंड में बीजेपी की पुनः सरकार के लिए मन्नते मांगी। वही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु होने की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पिरान कलियर दरगाह की बड़ी मान्यता है और यहां भेजी गई दुआ कबूल होती है ।

यह भी पढ़ें -  परिवहन सुधारों में उत्तराखण्ड को बड़ी उपलब्धि, केन्द्र से ₹125 करोड़ की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत

इस अवसर पर मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री के पंजाब में हुई घटना पर विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि इसकी जांच चल रही है और जांच के बाद दूध का दूध और पानी का पानी अलग हो जाएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page