भाजपा संगठन की टीम भी धारचुला राहत कार्य में हुई शरीक:मनवीर चौहान।

0
IMG-20220829-WA0439
Spread the love

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210438343,9771609900
देहरादून 11 सितम्बर 2022। पिथोरागढ के धारचुला मे आयी दैवीय आपदा के बाद पीड़ितों को राहत देने के लिए भाजपा संगठन के कार्यकर्ता भी जुट गए है।

पार्टी के मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट ने जिला प्रशासन के अधिकारियो से वार्ता कर प्रभावित क्षेत्रों के बारे मे जानकारी ली। इसके बाद जिलाध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियो से वार्ता कर क्षेत्र मे पहुचने के लिए निर्देश दिये।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रदान की ₹ 257 करोड की वित्तीय स्वीकृति

उन्होंने कहा की कार्यकर्ता प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर राहत कार्यों मे सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि सीएम क्षेत्र का दौरा कर चुके है, और पीड़ितों को हर संभव सहायता मुहैया करायी जा रही है। उन्होंने जिलाध्यक्ष विरेंद्र बलदीया से युवाओं की एक टीम के तत्काल मौक़े पर रवाना होने को कहा है।

यह भी पढ़ें -  लालढांग–चिल्लरखाल रोड पर उच्चतम न्यायालय का ऐतिहासिक निर्णय, 18 गाँवों को मिलेगा ऑल वेदर कनेक्टिविटी

यह टीम पीड़ितों को भोजन, कपड़े और दवा आदि व्यवस्थाओं मे सहयोग करेगी।
चौहान ने कहा की पूर्व मे आयी आपदाओं मे संगठन के कार्यकर्ताओ ने जिस तरह से भूमिका का निर्वहन किया उसी तरह से कार्यकर्ता आपदा की इस घड़ी मे पीड़ितों के दुःख से जुड़े और राहत कार्यों मे जुट जाए। उन्होंने ज़िलाध्यक्ष से इसकी रिपोर्ट देने को भी कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page