बीजेपी महानगर ने अमर शहीद केशरी चंद को किया याद।

0
IMG-20230503-WA0150
Spread the love

देहरादून 3 मई 2023 । भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में उत्तराखण्ड का वीर सपूत अमर शहीद केशरी चंद की पूण्यतिथि पर गांधी पार्क स्थित अमर शहीद की प्रतिमा पर पुष्पांजली का कार्यक्रम किया गया जिसमें केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट नें माल्यार्पण करके अपनी भावभिनी विनम्र श्रद्धासुमन अर्पित की और कहा की भारतवर्ष के स्वतंत्रता संग्राम में हजारों लाखों की संख्या में देश भक्तों नें अपने त्याग व बलिदान से इतिहास में अपना स्थान बनाया। उत्तराखण्ड राज्य का भी स्वतंत्रता संग्राम में स्वर्णीम इतिहास रहा है।

यह भी पढ़ें -  Ritu Khanduri Bhushan Meets Nitin Navin on Uttarakhand, Kotdwar Progress

नेता जी सुभाष चंन्द बोस जी द्वारा जब आजाद हिन्द फौज की स्थापना की गई तो उत्तराखण्ड के कई रण वांकुरों नें इसकी सदस्यता लेकर देश की रक्षा करनें की ठानी इसी में एक नाम आता है उत्तराखण्ड के जौनसार बाबर के वीर सपूत शहीद केशरी चंद का जिन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुती देकर अपने साथ-साथ जौनसार उत्तराखण्ड का नाम राष्ट्रीय स्वधीनत्ता संग्राम में स्वर्णीम शब्दों मे अंकित कराया।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी ने डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त होने पर दी बधाई, विकास को नई दिशा मिलने की जताई उम्मीद।

महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल नें कहा की शहीद केशरी चंद जी नेता जी सुभाष चंद बोस जी के नारे तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आजादी दुंगा से प्रवावित होकर वह आजाद हिन्द फौज में शामिल हो गये। इनके भीतर अद्भूत प्रकाक्रम जोखिम उठानें की क्षमता दृढ़ संकल्प शक्ति का परिचय था।

यह भी पढ़ें -  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट सेवा के के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की विशेष पूजा

इस कार्यक्रम में महानगर के प्रथम नागरिक सुनिल उनियाल गामा, अनिल गोयल, बलजीत सोनी, इन्दूबाला, सुरेन्द्र राणा, अर्चित डाबर, संकेत नौटियाल, देवेन्द्र बिष्ट, अर्चना बागडी, सुषम कुकरेती, पंकज शर्मा, राहुल लारा, रोहल चंदेल, बबलू बंसल, आशीष नागरथ, श्याम पंत, आशीष शर्मा, अवधेश तिवारी, रंणजीत सेमवाल, तनवीर सिंह, पारस गोयल ंआदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page