भाजपा कांग्रेस की ताबड़तोड़ रैलियां, कल अल्मोड़ा में रहेंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

0
Spread the love

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कल अल्मोड़ा मैं जन आशीर्वाद रैली के माध्यम से सभा स्थल तक पहुंचेंगे जहां वह विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान उनके साथ कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य , प्रभारी मंत्री बिशन सिंह चुफाल , स्थानीय विधायक सहित भाजपा के नेता शामिल होंगे l कल सुबह 11:00 बजे मुख्यमंत्री अल्मोड़ा के सिमकनी मैदान में बने हेलीपैड में पहुंचेंगे, जहाँ से उनका काफिला जन आशीर्वाद रैली के माध्यम से सभा स्थल पहुँचेगा, l इसके बाद नव निर्मित नये कलक्ट्रेट भवन का लोकार्पण सहित कई विकास योजनाओं का लोकार्पण एवम शिलान्यास करंगे।

यह भी पढ़ें -  कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आई०सी०वाई०फ० द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मैधावी छात्र छात्राओं को किया सम्मानित।

वही कांग्रेस की आज परिवर्तन यात्रा रामनगर में पहुंची l एक तरफ जहां कांग्रेस 2022 की रणनीति को लेकर परिवर्तन यात्रा चला रही है तो वही गढ़वाल से लेकर कुमायूं तक रैलियों के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी सरकार की उपलब्धियो का बखान कर रही है। ऐसा लगता है दोनों ही पार्टियां 2022 के चुनाव को देखते हुए मैदान पर जोर आजमाइश करने लगी हैं l

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री ने पूर्व सैनिकों से की ‘‘हर घर तिरंगा’’ अभियान में सहयोगी बनने की अपेक्षा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page