विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने अपने आवास पर समस्त पुलिस प्रशासन के साथ बैठक कर बैठक कोटद्वार की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।

0
IMG-20241013-WA0065
Spread the love

कोटद्वार 13 अक्टूबर 2024। ऋतु खण्डूडी भूषण, अध्यक्ष विधानसभा व विधायक कोटद्वार, ने अपने निंबुचौड स्थित आवास पर समस्त पुलिस प्रशासन के साथ बैठक करी। बैठक में ऋतु खण्डूडी भूषण ने कोटद्वार की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और प्रशासन आने वाले सभी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए चाक-चौबंद व्यवस्था रखने के निर्देश दिए ।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में विराट हिन्दू सम्मेलन में प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि यह मात्र एक सम्मेलन नहीं, बल्कि हिंदू समाज की चेतना, एकता और आत्मगौरव का महापर्व है।

विधानसभा अध्यक्ष ने पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह को कोटद्वार में हो रही गतिविधियों से अवगत कराया। उन्होंने बताया की कोटद्वार विधानसभा उत्तर प्रदेश से लगी हुई है व गढ़वाल का मुख्य द्वार होने के वजह से प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग आते जाते रहते है ।जिसके लिए अध्यक्ष खण्डूडी ने पुलिस को कौड़िया चैक पोस्ट पर चौकसी बढ़ा कर मॉनिटरिंग करने के लिए सख्त निर्देश दिए ।

यह भी पढ़ें -  केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने इस अवसर पर 1129.91 करोड़ रुपए की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया । रुपये 1014.81 करोड़ की 22 योजनाओं का शिलान्यास और 115.10 करोड़ रुपये की 17 योजनाओं का लोकार्पण किया गया।

ऋतु खण्डूडी ने कोटद्वार में नशे की रोकथाम, यातायात व्यवस्था, सत्यापन और अतिक्रमण जैसे समस्याओं को गंभीरता से निगरानी करने के आदेश दिए है। साथ ही मित्रता पुलिस का भी परिचय देते हुए चौकी-थानों में जनता से उचित व्यवहार रखने को कहा। उन्होंने पुलिस को कोटद्वार में सीसीटीवी के माध्यम से भी निगरानी करने के लिए निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रदान की ₹ 257 करोड की वित्तीय स्वीकृति

इस अवसर पर उपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार जया बलूनी, क्षेत्र अधिकारी कोटद्वार वैभव सैनी, प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह तनवर, यातायात निरीक्षक अनुराग आदि अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page