दून यूनिवर्सिटी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने मुख्य अतिथि के रूप में किया प्रतिभाग ।

0
IMG-20250308-WA0061
Spread the love

देहरादून, 8 मार्च 2025 । अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर देवभूमि यूनिवर्सिटी, देहरादून में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य जागरूकता और शिक्षा के महत्व पर अपने विचार साझा किए।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुई। विश्वविद्यालय प्रशासन और छात्र-छात्राओं ने विधानसभा अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस दौरान विश्वविद्यालय की ओर से विधानसभा अध्यक्ष को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर ब्रेस्ट कैंसर और सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम और समय पर जांच के महत्व पर एक विशेष सत्र आयोजित किया गया। विशेषज्ञ डॉक्टरों ने छात्राओं और उपस्थित महिलाओं को इन गंभीर बीमारियों के लक्षण, कारण और बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी। जागरूकता अभियान के अंतर्गत छात्राओं को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, संतुलित आहार अपनाने और स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने की सलाह दी गई।
कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ने सभी को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई ओर शुभकामनाएं दी।
अपने संबोधन में ऋतु खण्डूडी भूषण ने कहा, “महिला सशक्तिकरण केवल एक शब्द नहीं, बल्कि एक संकल्प है, जिसे हमें मिलकर साकार करना होगा। आज महिलाएं हर क्षेत्र में सफलता की ऊंचाइयों को छू रही हैं, लेकिन हमें उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा को भी प्राथमिकता देनी होगी।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में विराट हिन्दू सम्मेलन में प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि यह मात्र एक सम्मेलन नहीं, बल्कि हिंदू समाज की चेतना, एकता और आत्मगौरव का महापर्व है।

विधानसभा अध्यक्ष ने छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनने और अपने सपनों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा, “शिक्षा और आत्मनिर्भरता ही महिलाओं की असली ताकत है। जब एक महिला शिक्षित होती है, तो पूरा समाज प्रगति करता है।” उन्होंने छात्राओं से कहा कि वे निडर होकर अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में कार्य करें।
अपने संबोधन के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को मिले अवसरों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “मोदी सरकार में महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। महिला आरक्षण कानून ऐतिहासिक निर्णय है, जिससे राजनीति में महिलाओं की भागीदारी और मजबूत होगी।” उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं जैसे ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’, उज्ज्वला योजना, मुद्रा योजना, स्टार्टअप इंडिया और महिला सुरक्षा हेतु उठाए गए कदमों ने महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाया है।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रदान की ₹ 257 करोड की वित्तीय स्वीकृति

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि सेना, पुलिस, विज्ञान, खेल और उद्यमिता सहित हर क्षेत्र में आज महिलाएं नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। उन्होंने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि आज भारत में महिलाएं नेतृत्व कर रही हैं और समाज के हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।

यह भी पढ़ें -  केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने इस अवसर पर 1129.91 करोड़ रुपए की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया । रुपये 1014.81 करोड़ की 22 योजनाओं का शिलान्यास और 115.10 करोड़ रुपये की 17 योजनाओं का लोकार्पण किया गया।

इस दौरान डॉ गरिमा शर्मा, नितिका शर्मा, डीन देव भूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी चारु ठाकुर, वाईस चांसलर डॉ प्रीति कोठियाल, प्रो वाईस चांसलर रितिका मेहरा, वरुण अग्रवाल, मंच संचालन डॉ निरझारा सिंघवी , विधि गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page