विधानसभा अध्यक्ष ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

0
IMG-20221128-WA0203
Spread the love

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।
देहरादून 28 नवंबर 2022। आगामी शीतकालीन सत्र के सफल संचालन हेतु विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण के अध्यक्षता में विधानसभा में सर्वदलीय बैठक हुई।

बैठक में परंपरा के अनुरूप प्रदेश के सभी दलों के नेता जिसमें सरकार से संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, बसपा नेता शहजाद उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें -  5 लाख से अधिक लोगों तक पहुंचा ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान।

बैठक का प्रारंभ विधानसभा अध्यक्ष ने
सभी दलों से अपील कर किया कि सदन की गरिमा बनाए रखने के लिए सभी सदस्यों से अनुकूल व्यवहार की अपेक्षा है और इसमें वरिष्ठ सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल से शिष्टाचार भेंट कर वर्ष 2027 में हरिद्वार में आयोजित होने वाले महाकुंभ की तैयारियों तथा नमामि गंगे से संबंधित परियोजनाओं पर विस्तृत चर्चा की।

सदन में इस बार बड़ी संख्या में युवा सदस्यों के होने पर विधानसभा अध्यक्ष ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि हमारा अच्छा आचरण युवा सदस्यों को सीख देगा।

यह भी पढ़ें -  मुख्य सचिव ने किया भवाली-रातिघाट बाईपास, श्री कैंचीधाम मंदिर में निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण।

विधानसभा अध्यक्ष के अपील पर संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य एवं बसपा नेता शहजाद ने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page