आज सुबह-सुबह हुआ दर्दनाक हादसा, दो लड़कियों की पैर फिसल कर नदी में डूबने से हुई मौत l

0
IMG-20230717-WA0159
Spread the love

आज सुबह सुबह एक दर्दनाक घटना की सुचना

उत्तराखंड /कोटद्वार सतपुली – आज सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। कोटद्वार में सतपुली के पास दंगलेश्वर मंदिर घाट पर स्नान करते समय दो लड़किया नदी में बह गईं। हादसे में दोनों की मौत हो गई।

जैसे ही इस दर्दनाक हादसे की सूचना स्थानीय लोगों को मिले तो लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर स्थानीय पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और एसडीआरएफ को भी सूचित किया गया l

यह भी पढ़ें -  धामी बने ‘धुरंधर’, उत्तराखंड विकास की राह पर अग्रसर: राजनाथ सिंह।

सतपुली मैं SFRF की टीम न होने की वजह से कोटद्वार से एसटीआरएफ को बुलाया गया लेकिन एसडीआरएफ की टीम के पहुंचने से पहले स्थानीय तैराकों ने दोनों की खोजबीन शुरू की तो दोनों घाट से लगभग एक किलामीटर दूर पर मिलीं। लेकिन तब तक एक 26 वर्षीय युवती की मौत हो चुकी थी। वहीं, किशोरी की हालत गंभीर देखते हुए उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें -  वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत 402 करोड़ के नए विकास प्रस्तावों को मंजूरी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 26 व 15 वर्षीय दोनों लड़कियां आज सुबह अपनी सहेलियों के साथ दंगलेश्वर मंदिर में जलाभिषेक के लिए गई थीं। इससे पहले वह वहां घाट पर नयार नदी में स्नान करने लगीं। इसी दौरान उनका पैर फिसला और वह दोनों बह गईं। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। स्थानीय तैराकों ने दोनों की खोजबीन शुरू की तो दोनों घाट से एक किलामीटर दूर मिलीं। लेकिन तब तक 26 वर्षीय युवती की मौत हो चुकी थी। वहीं, किशोरी की हालत गंभीर देखते हुए उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। युवतियों की मौत से परिजन सदमे में हैं तथा गांव में मातम पसरा है !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page