जलवायु परिवर्तन पर मिस्र में हो रहे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेने रवाना हुए जन्मेजय और स्निग्धा तिवारी।

0
IMG-20221105-WA0016

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210438343,9771609900
अल्मोड़ा 5 नवंबर 2022।
अल्मोड़ा के जन्मेजय तिवारी और नैनीताल उच्च न्यायालय की अधिवक्ता स्निग्धा तिवारी जलवायु परिवर्तन पर 6 से 18 नवंबर तक मिस्र के शर्म अल शेख में हो रहे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन कॉप 27 में भाग लेने के लिए दिल्ली से रवाना हो गए हैं।

यह दोनों युवा भाई बहन (संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क ऑफ क्लाइमेट चेंज कॉन्फ्रेंस UNFCC द्वारा आयोजित सम्मेलन में भागीदारी करेंगे।)

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के 26 साल: विकास की नई इबारत, लेकिन आज भी अधूरे हैं आंदोलनकारियों के कई सपने

ज्ञातव्य है कि ग्लोबल वार्मिंग व जलवायु परिवर्तन पर दुनिया की सरकारों एवं नागरिक समाज की चिंताओं पर विचार विमर्श का सर्वोच्च मंच है।

शर्म अल शेख रवाना होने से पहले इन युवाओं ने कहा कि सम्मेलन के दौरान भारत और दुनिया के अन्य क्षेत्रों से सम्मेलन में पहुंचने वाले युवाओं के साथ मिलकर इस वैश्विक समस्या के हल की दिशा में आगे बढ़ने के लिए एकजुटता से प्रयास करेंगे।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड को ₹1,475.31 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, अमित शाह और सीएम धामी ने किया 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास।

जन्मेजय ने कहा कि सामाजिक विकास के लिए पर्यावरणीय न्याय सामाजिक न्याय के बिना पूरा नहीं हो सकता इसके लिए सरकारों के साथ समुदायों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सार्थक प्रयास जरूरी हैं।

यह भी पढ़ें -  कालाढूंगी को मुख्यमंत्री धामी की छह बड़ी सौगातें, मिनी स्टेडियम और अस्पताल का होगा उच्चीकरण, महिलाओं के लिए 70 नई जिप्सियों को मंजूरी।

सम्मेलन में भागीदारी करने जा रहे इन युवाओं ने कहा कि इस सम्मेलन में भारत जैसे विकासशील देशों की समस्याओं को भी सामने लाने का प्रयास करेंगे।

स्निग्धा और जन्मेजय पीसी तिवारी एवं स्वर्गीय मंजू तिवारी के पुत्री एवं पुत्र हैं जो गत वर्ष ग्लासको आयरलैंड में हुए कॉप 26 में भागीदारी कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page