प्रदेश के कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने उठाए सवाल।

0
IMG-20221016-WA0207
Spread the love

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210438343,9771609900
देहरादून 16 अक्टूबर 2022।
कांग्रेस ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाया है, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा का कहना है कि जिस तरह से उधम सिंह नगर में खनन से जुड़े मामले को लेकर एक महिला की हत्या हुई, अंकिता हत्याकांड हुआ, हरिद्वार में आतंकवादियों को पकड़ने नोएडा पुलिस आई, केदार भंडारी का मामला हुआ, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की हत्या की साजिश रची गई,,, ये सभी घटनाएं प्रदेश की कानून व्यवस्था को सवालों के कटघरे में खड़ा करती हैं।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड मौसम अपडेट: अगले एक सप्ताह तक बारिश का दौर जारी, बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी
करन माहरा, प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस

प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने पुलिस के सीनियर अधिकारियों के इस्तीफे की पेशकश मुख्यमंत्री से की है। माहरा ने कहा कि प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर मुख्यमंत्री को बड़े कदम उठाने चाहिए, योग्य और ईमानदार अधिकारियों को जिम्मेदारी मिलनी चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष ने पुलिस मुखिया के कामों पर भी सवाल उठाये।

यह भी पढ़ें -  सावन के शुभारंभ पर 'बम-बम भोले' के जयकारों से गूंजा हरिद्वार, हाईटेक सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई कांवड़ यात्रा

माहरा ने आरोप लगाया की एक ओर बेवजह कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं पर मुकदमे दर्ज हो रहे हैं। वहीं दूसरी ओर सरकार के लोगों को पुलिस संरक्षण दे रही है। कांग्रेस का आरोप है कि पुलिस भेदभाव के साथ प्रदेश में काम कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page