मुख्यमंत्री धामी ने किया रोजगार मेले का शुभारंभ।

0
IMG-20221015-WA0141
Spread the love

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210438343,9771609900
टनकपुर 15 अक्टूबर 2022।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने तय कार्यक्रम के अंतर्गत अपनी विधानसभा चंपावत के टनकपुर स्थित डॉ एपीजे अब्दुल कलाम इंजीनियरिंग कॉलेज पहुंचे जहां कॉलेज की छात्राओं ने तिलक लगाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित रोजगार मेले का शुभारंभ किया साथ ही जनपद के विकास के लिए कुल 8417 लाख रुपए की 7 योजनाओं का लोकार्पण एवं 23 योजनाओं का शिलान्यास किया ।

यह भी पढ़ें -  नई दिल्ली में ‘अपनापन’ पुस्तक का लोकार्पण, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हुए शामिल।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ क्षेत्रीय सांसद अजय टम्टा एवं दर्जा प्राप्त कैबिनेट मंत्री वन निगम कैलाश गहतोड़ी मौजूद रहे ।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कॉलेज की छात्राओं से बात कर उनके बारे में जानकारी ली साथ ही कॉलेज में छात्र छात्राओं के लिए चलाए जा रहे हैं अन्य कार्यक्रमों एवं सुविधाओं का जायजा भी लिया।

यह भी पढ़ें -  आयोग में जनसुनवाई, 10 शिकायती प्रकरणों पर हुई सुनवाई, अध्यक्ष संजय नेगी ने अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश।

वही मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे मेले आयोजित होते रहना चाहिए हम प्रदेश में आगे भी ऐसे ही और भी मेलों के आयोजन की योजना बना रहे हैं ऐसे रोजगार मेलों के आयोजन से छात्र छात्राओं को रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त हो सकेंगे ।

यह भी पढ़ें -  अल्मोड़ा को 138 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगातमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 17 योजनाओं का लोकार्पण और 9 योजनाओं का शिलान्यास किया।

इस दिशा में हमारा प्रयास लगातार जारी है ।ज्ञात हो कि टनकपुर के एपीजे अब्दुल कलाम कॉलेज में आयोजित इस रोजगार मेले में कुल 41 कंपनियों ने 2840 वैकेंसी निकाली थी जिनमें एक हजार से ज्यादा रजिस्ट्रेशन पहले दिन ही हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page