खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने ली जिलाधिकारी कार्यालय सभागार उधमसिंह नगर में खरीफ खरीद फसल की समीक्षा बैठक।

0
IMG-20221010-WA0025
Spread the love

किसानों की प्रत्येक समस्या का किया जायेगा समाधान -रेखा आर्या

किसानों ने नेफर्ड से धान खरीद की उठाई समस्या, खाद्य मंत्री ने नेफर्ड क्रय केन्द्रो को हटाने के अधिकारियो को दिए निर्देश

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210438343,9771609900
रुद्रपुर 10 अक्टूबर 2022। खाद्य एवं उपभोक्ता मामले की मंत्री रेखा आर्या जिला रुद्रपुर स्थित जिला सभागार पहुंची जहाँ पर खाद्य मंत्री ने विभागीय अधिकारियो के साथ किसानों की खरीफ खरीद फसल 2022 की बैठक ली।बैठक में उधमसिंह नगर जिले से कई किसान प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड मौसम अपडेट: अगले एक सप्ताह तक बारिश का दौर जारी, बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी

बैठक में खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने धान क्रय करने में किसानों को आ रही दिक्कत के बारे में किसानों से चर्चा की। इस दौरान किसानों ने अपनी विभिन्न समस्यायो से विभागीय मंत्री को अवगत कराया. किसानों ने कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या को बताया की उन्हें धान क्रय करने में नेफर्ड की और से कई परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा की नेफर्ड द्वारा उन्हें सही समय पर भुगतान नहीं किया जाता है साथ ही कई बार अधिकारियो को नेफर्ड को धान क्रय करने का अधिकार ना दिए जाने की बात भी की गई लेकिन अधिकारियो द्वारा फिर भी नेफर्ड को अधिकार दिए जाते हैं जिसपर खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियो को निर्देशित करते हुए कहा की अब नेफर्ड के क्रय केंद्र नहीं रहेंगे।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में नकल माफियाओं पर एक और बड़ी कार्रवाई, यूटीयू सेमेस्टर परीक्षा का प्रश्नपत्र out करने के आरोप में सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार

बताते चले की जिले में धान के 200क्रय केंद्र बनाये गए है जिनमे की rcf, ucf, नेफर्ड सहित कई अन्य समितियाँ शामिल हैं. खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने सभी किसानों को विश्वास दिलाया की सरकार उनके साथ है और उनके हितो के लिए हर संभव प्रयास किया जायेगा।

यह भी पढ़ें -  सावन के शुभारंभ पर 'बम-बम भोले' के जयकारों से गूंजा हरिद्वार, हाईटेक सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई कांवड़ यात्रा


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page