मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को दी श्रद्धांजलि।

0
IMG-20221002-WA0093
Spread the love

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210438343,9771609900
देहरादून 2 अक्टूबर 2022।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गांधी जयंती के अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का स्मरण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य व अहिंसा के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं। हमें अपने आचरण में अहिंसा का भाव जागृत करने के साथ ही मानवता के प्रति करूणा का भाव पैदा करना होगा। यही हमारी उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

यह भी पढ़ें -  केन्द्रीय बजट 2026-27 विकसित भारत-2047 और आत्मनिर्भर उत्तराखंड का सशक्त रोडमैप : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शास्त्री जी ने ‘जय जवान जय किसान’ का नारा देकर राष्ट्र को स्वाभिमान और एकजुटता के साथ मजबूती से खड़े होने का रास्ता दिखाया। शास्त्री जी ने राष्ट्र के प्रति समर्पण की जो अदभुत मिसाल कायम की, वह हम सबके लिए प्रेरणादायक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page