मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (से.नि.) भुवन चन्द्र खण्डूरी से भेंट कर उन्हें जन्मदिन की दी बधाई ।

0
IMG-20221001-WA0283
Spread the love

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210438343,9771609900
देहरादून 1 अक्टूबर 2022।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यमुना कॉलोनी, देहरादून में पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (से.नि.) भुवन चन्द्र खण्डूरी से भेंट कर उन्हें जन्म दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

यह भी पढ़ें -  “जनरल खण्डूडी का जीवन राष्ट्रसेवा और अनुशासन की मिसाल” — राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पूर्व सीएम मेजर जनरल बी सी खंडूरी ने लंबे समय तक देश और प्रदेश की सेवा की है ।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने कार्यकाल के दौरान जिस प्रकार से सड़कों का जाल बिछाया है उत्तराखंड में भी उनके द्वारा अनेकों ऐसे काम किए गए हैं जो मील का पत्थर साबित हुए हैं ।ऐसे में आज उनका जन्मदिन है तो उनका दीर्घायु होने की कामना करते हैं ताकि उनका संरक्षण पूरे प्रदेश को मिलता रहे।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के ‘भगत दा’ को पद्मभूषण सम्मान25 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित।।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट एवं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page