भाजपा महानगर के सभी 923 बूथों पर हुआ पंडित दीनदयाल जयंती कार्यक्रम।

0
Spread the love

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210438343,9771609900
देहरादून 25 सितंबर 2022।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर हुए कार्यक्रमो में भारतीय जनता पार्टी महानगर ने सभी 923 बूथों पर उनका स्मरण किया, साथ ही सभी बूथों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम मन की बात को सुना गया, दोनों कार्यक्रमों के साथ ही सभी बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य की बेटी अंकिता भंडारी के लिए मौन रखकर प्रार्थना की एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का उपरोक्त प्रकरण में न्याय हेतु फास्ट ट्रैक करने के लिए धन्यवाद दिया।

यह भी पढ़ें -  कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी कैंट में अमर शहीद मेजर दुर्गामल्ल की पुण्यतिथि पर उन्हें की श्रद्धांजलि अर्पित।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने वसंत विहार क्षेत्र के बूथ संख्या 100 तथा संगठन मंत्री अजेय कुमार ने रायपुर विधानसभा के बूथ संख्या137 पर कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पतंजलि ऑडिटोरियम में आयोजित युवा धर्म संसद कार्यक्रम में किया प्रतिभाग।

महापौर सुनील उनियाल गामा ने जनरल महादेव सिंह मंडल के बल्लूपुर बूथ संख्या 32 पर तथा महानगर के सभी विधायकों ने अपनी अपनी विधानसभा के एक बूथ पर कार्यक्रम में भाग लिया।
भाजपा प्रदेश महानगर एवं मंडल पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने स्वयं 1-1 बूथ पर कार्यक्रम में हिस्सा लेकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज प्रातः पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क जाकर उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page