महाराज के पर्यटन अधिकारियों को निर्देश: महिलाओं, बेटियों की सुरक्षा को बनायें शक्त नियमावली।

0
IMG-20220925-WA0217
Spread the love

फास्ट ट्रेक कोर्ट से जल्द हो  निर्णय, दोषियों को मिले कड़ी सजा

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210438343,9771609900
देहरादून 25 सितंबर 2022। बेटी अंकिता भंडारी हत्याकांड के आरोपियों को सख्त सजा दिलवाने के लिए हमारी सरकार प्रयासरत है। होमस्टे में काम करने वाली महिलाओं, बेटियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी के लिए पर्यटन विभाग को निर्देशित कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें -  सावन के शुभारंभ पर 'बम-बम भोले' के जयकारों से गूंजा हरिद्वार, हाईटेक सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई कांवड़ यात्रा

वनन्तरा रिजोर्ट गंगा भोगपुर (यमकेश्वर) में रिसेप्शनिस्ट का काम करने वाली जनपद पौड़ी गढ़वाल ग्राम श्रीकोट, पट्टी नांदलस्यूं निवासी अंकिता भण्डारी की जघन्य हत्या पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिये जाने की बात कही है। उन्होने कहा कि जल्दी से जल्दी फास्ट ट्रेक कोर्ट से इसका निर्णय होना चाहिए ताकि घटना में लिप्त लोगों को इस बात का सबक मिल सके। अपराधियों को ऐहसास होना चाहिए कि ऐसे जघन्य अपराध का क्या परिणाम होता है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में नकल माफियाओं पर एक और बड़ी कार्रवाई, यूटीयू सेमेस्टर परीक्षा का प्रश्नपत्र out करने के आरोप में सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार

अंकिता भण्डारी की जघन्य हत्या की गंभीरता को देखते हुए प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने पर्यटन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि प्रदेश में कहीं भी किसी भी होम स्टे या रिजोर्ट में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो। इसलिए तत्काल एक शक्त नियमावली बनायें और जो भी महिला या लड़की होम स्टे में काम कर रही है उसकी पूरी जांच हो ताकि इस प्रकार के अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके।

यह भी पढ़ें -  मंदिर के जंगल में गड्ढे में दबे मिले दो साधुओं के शव.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page