सेवा पखवाड़ा के तहत मनाए जा रहे जिला स्तरीय प्रबुद्ध जन एवं बुद्धिजीवी सम्मेलन में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने की शिरकत।

0
IMG-20220921-WA0016
Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष् में मनाया जा रहा है प्रबुद्ध जन और बुद्धिजीवी सम्मेलन

भारतीय जनता पार्टी ने महिलाओं व सैनिकों को सम्मान देने का किया काम-रेखा आर्या

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210438343,9771609900
देहरादून 21 सितंबर 2022।आज महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या कालसी ब्लॉक पहुंची । जहां सर्वप्रथम उन्होंने शहीद स्मारक पहुंचकर कारगिल शहीद वीर सुरेश तोमर की मूर्ति पर माल्यापर्ण किया।
तद्पश्चात कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ब्लॉक सभागार पहुंची जहां पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों और फूल मालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया।

मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया।

प्रबुद्ध जन एवं बुद्धिजीवी सम्मेलन में पहुंचे अलग -अलग क्षेत्रो में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को मंत्री रेखा आर्या ने सम्मानित किया और कहा कि आज जिस प्रकार से समाज के प्रबुद्ध जन व्यक्ति समाज की बेहतरी के लिए काम कर रहे हैं निश्चित ही इससे अन्य लोगों को भी प्रेरणा लेनी चाहिए और गरीबों व जरूरतमंदों की हर संभव मदद करनी चाहिए।

वहीं उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को हम सब सेवा पखवाड़ा के रूप में मना रहे हैं।उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि प्रधानमंत्री जी के उल्लेखनीय कार्यों को आम जनमानस तक पहुंचाने का काम करे।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड मौसम अपडेट: अगले एक सप्ताह तक बारिश का दौर जारी, बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी

प्रबुद्ध जनों से मिलकर हृदय में जोश का संचार हुआ है। कहा कि प्रबुद्ध वर्ग समाज का नेतृत्व करता है, आप व्यक्ति नहीं बल्कि स्वयं एक संस्था है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि देश में 18 करोड़ सदस्यों के साथ विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनने का सौभाग्य प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा को मिला है। 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से आज तक निरंतर भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे देश में संगठन के विस्तार के साथ ही साथ अनेक प्रदेशों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। संगठन की दृष्टि से तथा राजनीतिक दृष्टि से मोदी जी के नेतृत्व व मार्गदर्शन में पूरे देश में आज सिर्फ भारतीय जनता पार्टी दिखाई देती है।

उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में आज देश के हर क्षेत्र में जो विकास कार्यों की दिशा में परिवर्तन दिखाई देता है, उसने दुनिया में भारत की एक अलग पहचान बनाई है।पूरी दुनिया में भारत की धाक बन रही है। दुनिया में भारत की तस्वीर बदली है। देश के प्रधानमंत्री स्वच्छता अभियान को लेकर हाथ में स्वयं झाड़ू लेकर देश की स्वच्छता के लिए कार्य करते हैं, हमने ऐसा पहले कभी नहीं देखा।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में नकल माफियाओं पर एक और बड़ी कार्रवाई, यूटीयू सेमेस्टर परीक्षा का प्रश्नपत्र out करने के आरोप में सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी नए भारत की परिकल्पना व समाज के हर वर्ग की अपेक्षाओं के अनुसार एक आधुनिक व सुपर पावर के सपने को साकार करते हुए समाज के हर वर्ग की उन्नति के लिए कार्य कर रहे हैं और रचनात्मकता के आधार पर विश्व कल्याण के लिए सुपर पावर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक पं॰ दीनदयाल उपाध्याय के अनुसार समाज के अंतिम पंक्ति पर खड़े हर व्यक्ति का विकास शुरू होगा तो मान लिया जाएगा कि देश का विकास शुरू हो रहा है और आज मोदी के नेतृत्व में वह परिकल्पना साकार होती दिख रही है। सबको समान अवसर, समान सुविधाएं प्राप्त हो ऐसे नये भारत का निर्माण हो रहा है।

यह भी पढ़ें -  वीकेंड ट्रिप बनी मातम: चकराता जाते वक्त खाई में गिरी कार, दो दोस्तों की मौत।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश में पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में आए बदलाव को सभी ने महसूस किया है।आज प्रदेश के अंदर विकास बढ़ रहा है ,प्रदेश में आज भ्रष्टाचार मुक्त व पारदर्शिता के साथ कार्य करने वाली सरकार की छवि बनी है। प्रदेश के संकल्प पत्र में घोषित सभी कार्यों को हमारी सरकार ने पूरा करने की और अग्रसर है। उन्होंने कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी ही है जिसके कार्यकाल में महिलाओं और सैनिकों का सम्मान बढ़ा है।

उन्होंने कहा कि हमे भारतीय जनता पार्टी द्वारा सरकार के किए हुए कार्यों को संगठन के माध्यम से जनता तक पहुंचाना है। उन्होंने सभी से अपेक्षा की कि आप सभी का स्नेह व समर्थन और सहयोग जो पार्टी को मिलता रहा है वह आगे भी यूं ही मिलता रहेगा।

इस अवसर पर सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ,जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान ,जिला महामंत्री वरुण मित्तल ,ब्लॉक प्रमुख मठोर सिंह चौहान ,ज्येष्ठ उप प्रमुख भीम सिंह चौहान ,महामंत्री कुंदन सिंह चौहान ,जिला उपाध्यक्ष शरद रावत ,कार्यक्रम संयोजक राजाराम शर्मा , सहित पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page