उप जिला अधिकारी संदिग्ध परिस्थितियों में 2 दिन से लापता, प्रशासन में हड़कंप..

0
IMG_20220912_200430
Spread the love

उप जिला अधिकारी संदिग्ध परिस्थितियों में 2 दिन से लापता हैं जिनकी खोजबीन के लिए पुलिस द्वारा अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं

जी हां हम बात कर रहे हैं चंपावत सदर तहसील के एसडीएम अनिल चन्याल की जिनकी संदिग्ध परिस्थितियों में 2 दिन से लापता होने की खबर से प्रशासनिक अधिकारी मैं हड़कंप मचा हुआ है,

बताते चलें कि चंपावत मुख्यालय मैं चंपावत तहसील में तैनात एसडीएम अनिल चिन्याल के लापता होने की खबर के बाद जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के अधिकारी एसडीएम की तलाश में जुट गए हैं सूत्रों के अनुसार विभागीय अधिकारियों को सोमवार सुबह एसडीएम अनिल चन्याल के लापता होने का पता लगा एसडीएम अनिल के 2 दिन से लापता होने की संभावना जताई जा रही है,

यह भी पढ़ें -  वीकेंड ट्रिप बनी मातम: चकराता जाते वक्त खाई में गिरी कार, दो दोस्तों की मौत।

बताया जा रहा है कि एसडीएम अपने सरकारी फोन को अपने आवास में छोड़ गए हैं वही उनका प्राइवेट फोन स्विच ऑफ बता रहा है पुलिस जोर शोर से एसडीएम अनिल की तलाश में जुटी हुई है सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं वही एसडीम का प्राइवेट फोन स्विच ऑफ होने की वजह से तलाश में आ रही है दिक्कत है पुलिस कप्तान ने साइबर सेल को अलर्ट मोड पर रखा है फिलहाल अभी तक इस पूरे मामले में जनपद के सभी छोटे बड़े अधिकारी मीडिया को बयान देने से बच रहे हैं,

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹14 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृतियां।

सूत्रों के मुताबिक एसडीएम अनिल अपने पैतृक घर भी नहीं पहुंचे हैं ऐसे में हो सकता है कि आने वाले समय में जिला पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर जांच शुरू की जाए, फिलहाल जनपद के सभी आला अधिकारी इस मामले को लेकर मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड मौसम अपडेट: अगले एक सप्ताह तक बारिश का दौर जारी, बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page