नगर निगम कोटद्वार की स्वच्छता माहौल समिति को लेकर कांग्रेस और भाजपा ने एक दूसरे पर लगाए आरोप

0
VideoCapture_20220907-143307
Spread the love

कोटद्वार। नगर निगम कोटद्वार में सफाई कर्मचारीयो को आउटसोर्सिंग में रखे जाने को लेकर कांग्रेस ओर भाजपा ने राजनीतिक खेल खेलना शुरू कर दिया है. इसी क्रम में आज दोनों पार्टीयो ने निगम के बाहर एक दूसरे का पुतला दहन किया. और एक दूसरे पर आरोप प्रत्यऱोप लगाए.साथ ही सफाई कर्मचारीयो ने भी नगर आयुक्त के खिलाफ नारे बाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया.ओर ठेका प्रथा को समाप्त करने की मांग की.

यह भी पढ़ें -  कोटद्वार आगमन पर विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण का भव्य स्वागत।

वही भाजपा के युवा मोर्चा अध्यक्ष ने कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि सफाई कमर्चारियों को महापौर द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है क्योंकि ऐसा कोई शासनादेश लागू नही हुआ है.पिछले विधानसभा में महापौर के पति को मिली हार का कर्मचारीयो से बदला लिया जा रहा है.तीन दिनों से सफाई कर्मी धरने पर बैठे है लेकिन कोटद्वार मेयर अभी तक कर्मियों के समर्थन में नही पहुँची है.कांग्रेस पार्टी सिर्फ बदले की राजनीति करती है.

यह भी पढ़ें -  परिवहन सुधारों में उत्तराखण्ड को बड़ी उपलब्धि, केन्द्र से ₹125 करोड़ की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत

तो वही कांग्रेस पार्टी के नगर अध्यक्ष ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि नगर निमग कोटद्वार में सरकार द्वारा ठेका प्रथा को बढ़ावा दिया जा रहा है इसका कांग्रेस पार्टी विरोध करती है और जबतक ठेका प्रथा को समाप्त नही किया जाता तब तक कांग्रेस पार्टी इसी तरह सरकार के खिलाफ आंदोलन करती रहेगी.यहां की स्थानीय विधायक भले ही मना कर रही हो लेकिन हमारे पास नोटिफिकेशन है कि ठेका प्रथा को निगम में लाया जाए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page